Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
टेस्टी टैंगी टोफू जलफ्रेजी बनाने की रेसिपी

शाकाहारी टोफू जलफ्रेजी एक मसालेदार चटपटी रेसिपी है। जो सॉस के साथ साइड डिश के रूप में दिया जाता है। जो टेस्ट में भी काफी स्वादिष्ट होता है। यह रेसिपी मूल रूप से हाई फ्लेम पर प्याज और मिर्च के साथ भून कर बनाया जाता है। इस रेसिपी में एक चटपटा स्वाद देने के लिए इसमें टमाटर का भी यूज किया जाता है। टमाटर को इस व्यंजन में डालने से इसका स्वाद बदल जाता है। इसके अलावा आप इस टोफू जलफ्रेजी में अपनी पसंद की कोई भी सब्जी मिला दें। बस इसे पकाएं और आपकी रेसिपी तैयार है।
ध्यान रहे इस रेसिपी में मसालों को आपके स्वाद के हिसाब से बदला भी जा सकता है। इसकी चटनी इतनी स्वादिष्ट हो कि यह स्वाद में टोफू से पूरी तरह मेल खाती हो। इस तीखे हल्के व्यंजन को करी रेसिपी के रूप में भी आप खा सकते हैं। जिसका स्वाद सब्ज़ियों, जड़ी-बूटियों और मसालों के मिश्रण के साथ लाजावाब लगता है। आप चाहे तो इसे ऐसे ही खा सकते हैं। और मन हो तो चावल या नान के साथ भी सर्व कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस स्वादिष्ट रेसिपी को बनाने की आसान विधि।
टैंगी टोफू जलफ्रेजी रेसिपी बनाने का तरीका
टैंगी टोफू जलफ्रेजी बनाने के लिए सामग्री
टोफू - 2 छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें
टमाटर - 2 मीडियम साइज
प्याज - 2 मीडियम साइज
शिमला मिर्च - 1
अदरक लहसुन का पेस्ट - 1 से 2 बड़े चम्मच
सूखी मिर्च - 2 कली
नमक - स्वादअनुसार
सोया सॉस
लाल चावल कांडा पोहा
चीनी - 1 छोटा चम्मच
केचप - ¼ कप
घी - 1 छोटा चम्मच
जीरा - ½ छोटा चम्मच
नीबू का रस - 1 छोटा चम्मच
पानी - 1 कप
मेथी के पत्ते - 2 छोटे चम्मच
ऐसे करें रेसिपी तैयार
टैंगी टोफू जलफ्रेजी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन को गैस पर रखें। अब इसमें थोड़ा सा घी डालें और उसमें टोफू के टुकड़ों को धीरे से डालें। इसके बाद टोफू को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक अच्छे से भून लें। एक बार भून जाने के बाद इसे एक बाउल में खाली कर लें। अब पैन में थोड़ा सा घी गर्म करके उसमें जीरा और सूखी मिर्च डालें। जब वे चटकने लगें तो इसमें बची हुई सामग्री प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर, नमक और भुना हुआ टोफू भी डाल दें। अब इसे तब तक चलाते रहें जब तक कि सब्जी के किनारे सुनहरे न हो जाएं। अब इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें और इसे मध्यम-तेज आंच पर तब तक रखें जब तक सब कुछ एक साथ न आ जाए और तेल अलग न हो जाएं। इसके बाद इसमें पानी, टमाटर प्यूरी, नींबू का रस डालकर अच्छे से उबाल लें। अब एक पैन में कुछ मेथी के पत्तों को भूनें और मिश्रण में डालें। सबसे अंत में थोड़ी सी चीनी और घी को अपनी रेसिपी में छिड़कें। इसके बाद इसे दो मिनट तक पकने दें। आपकी रेसिपी तैयार है। अब आप इसे चावल या रोटी के साथ गर्मा गर्म सर्व करें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











