Latest Updates
-
Hindu Nav Varsh 2026: कब से शुरू होगा हिंदू नववर्ष? जानें विक्रम संवत 2083 की तिथि और महत्व -
Kharmas 2026 Date: 14 या 15 मार्च, कब से शुरू हो रहा है खरमास? जानें इस दौरान क्या करें और क्या नहीं -
Friday the 13th: 13 तारीख को पड़ने वाले शुक्रवार को क्यों अशुभ मानते हैं लोग? जानें इसके पीछे का रहस्य -
World Sleep Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड स्लीप डे? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और इस साल थीम -
Alvida Jumma 2026: औरतें अलविदा जुमा की नमाज कैसे पढ़ें? जानें सही तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma 2026: अलविदा जुमा की नमाज में कितनी रकात होती है? जानिए नमाज पढ़ने का तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma Mubarak 2026: फलक से रहमत बरसेगी...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अलविदा जुमे की मुबारकबाद -
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी
डायबिटीज पेशेंट्स के लिए बनाएं ये टेस्टी स्वीट डेजर्ट

आप अपने घर में कोई फंक्शन करने वाले हैं और इस पार्टी को ज्यादा खास बनाने के लिए अपनी फैमिली, बच्चों और मेहमानों के लिए केक, कुकीज से लेकर डेजर्ट भी बनाने की तैयारी हैं। लेकिन ये खुशी डायबिटीज के पेशेंट के लिए थोड़ी अधूरी रह जाती है। क्योकि इस पार्टी के मौके पर भी मीठे को टेस्ट नहीं कर पाते हैं। लेकिन आज हम अपने इस आर्टिकल के जरिए जरिए कुछ ऐसी शुगर फ्री डेजर्ट रेसिपी लेकर आए हैं। जिसे डायबिटीज के पेशेंट भी खा सकते हैं, और अपनी पार्टी के रंग को दोगुना कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं शुगर फ्री डेजर्ट रेसिपी बनाने की इस रेसिपी के बारे में...

1. चॉकलेट ब्राउनी
आप इस चॉकलेट ब्राउनी को ट्राई कर सकते हैं। इसे घर पर बनाना बहुत आसान है। इसमें यूज की जाने वाली चीजें, शुगर पेशेंट्स के हेल्थ को किसी तरह का नुकासन नहीं पहुंचने देंगे। इस ब्राउनी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बाउल में दही, वैनिला एक्सट्रैक्ट, फ्लेक्स पाउडर डाल लें, फिर इसमें पानी डालकर इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिला दें। इसके बाद इसे 10 से 15 मिनट के लिए ढक कर रख दें।
इसके बाद इस घोल में कोकोनट पाउडर, कोको पाउडर, बेकिंग सोडा और जरा सा नमक डालकर मिला दें। अब बेकिंग पैन लेकर उसमें इस ब्राउनी के घोल को अच्छी तरह फैला दें। आप चाहे तो इसके ऊपर चॉकलेट चिप्स डाल कर इसे बेक कर दें। आपका चॉकलेट ब्राउनी खाने के लिए तैयार है।

2. पीनट बटर कुकीज
डायबिटीज पेशेंट के हेल्थ का ध्यान रखते हुए पीनट बटर कुकीज बेस्ट ऑप्शन है। इस स्वीट डिश की मदद से डायबिटीज मरीजों की स्वीट क्रेविंग को कम कर सकती हैं। इस कुकी को बनाने के लिए आप सबसे पहले पीनट और एरिथ्रिटोल को मिलाकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। इसके बाद आप खजूर, किशमिश, खुबानी को भी दरदरा पीस लें। इन सभी चीजों को एक बाउल में डालकर पीनट बटर के साथ मिक्स कर लें।
अब आप कुकीज शेपर से अपने पसंद का शेप दे दें। इसके बाद ट्रे में बटर पेपर लगाकर 10 से 15 मिनट तक इस ओवन में बेक करें। आपका पीनट बटर कुकीज तैयार है।

3. शुगर फ्री पल्म केक
केक के बिना सेलिब्रेशन अधूरा है। तो ऐसे में आप शुगर फ्री पल्म केक बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बड़े बाउल में ड्राई फ्रूट्स, चेरी, ऑरेंज जेस्ट, ऑरेंज जूस और थोड़ा सा रम डाल कर अच्छे से मिक्स कर लें। और रूम टेम्परेचर में इसे रात भर छोड़ दें। इसके बाद आप ओवन को 140 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट कर लें। अखरोट और काजू को मोटे टूकड़ों में काट कर साइड में रख लें। और रात भर भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स और चेरी को छान लें। पानी को अलग रख दें। अब एक बड़े बाउल में बटर डालकर हैंड ब्लेंडर से फेंट दें, और एक क्रीम तैयार कर लें। अब इसमें गुड़ का पाउडर डाल कर अच्छे से फेंटें और फिर दही डालकर भी अच्छी तरह मिलाएं।
अपने इस बेटर में शहद, वेनिला अर्क डालकर मिक्स कर दें। अब इसमें छानी हुई सूखी सामग्री को 2 से 3 बार में इसमें डालें। इसके बाद जब जरूरत हो तो इसमें दूध मिला दें। अब इसमें रात भर भिगोए हुए सुखे मेवे भी डालकर मिक्स कर लें।
तैयार बैटर को पैन में डालकर बटर पेपर से ढक कर रख दें। लेकिन इस पेपर के बीच में छेद करके कागज के दो टुकड़े कर लें। और केक के ऊपर रख दें। 2 घंटे पहले गरम ओवम में अपने इस बैटर को बेक कर लें। केक के बैक होने के बाद ओवन से निकाल कर आधे घंटे तक ठंडा होने के लिए रख दें। आपका पल्म केक तैयार है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications










