Latest Updates
-
Durga Ashtami 2026 Wishes: मां दुर्गा का आशीर्वाद मिले...दुर्गा अष्टमी पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Durga Ashtami Sanskrit Wishes: दुर्गा अष्टमी के पावन मौके पर अपने प्रियजनों को भेजें ये संस्कृत संदेश -
Aaj Ka Rashifal 26 March 2026: आज दुर्गा अष्टमी और शुक्र गोचर का महासंयोग, जानें मेष से मीन तक का राशिफल -
Bank Holidays March 2026: अगले 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, राम नवमी पर कहां-कहां रहेगी छुट्टी? देखें पूरी लिस्ट -
कौन हैं अनन्या बिड़ला? RCB के बिकने के बाद सोशल मीडिया पर छाईं, जानिए उनकी नेट वर्थ -
गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी की समस्या से रहते हैं परेशान तो करें ये 5 योगासन, पाचन तंत्र होगा मजबूत -
Chaitra Navratri 2026 Havan: अष्टमी या नवमी पर हवन कैसे करें? जानें हवन विधि, मंत्र, मुहूर्त और सामग्री -
काली कोहनी को गोरा करने के 2 आसान घरेलू उपाय, एक ही बार में दूर हो जाएगा जिद्दी कालापन -
Sugar Patient को भूलकर भी नहीं खाने चाहिए ये 5 फल, तेजी से बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल -
A अक्षर से जुड़वा बच्चों के लिए 100+ मॉडर्न और अर्थपूर्ण नाम, देखें 1 जैसे ताल वाले नामों की लिस्ट
अष्टमी-नवमी पर कन्याओं के लिए 15 मिनट में तैयार करें भोग की थाली, नोट करें परफेक्ट हलवा-चना रेसिपी
Halwa-Chana Kanya Pujan Prasad Recipe 2026: 19 मार्च से शुरू हुए चैत्र नवरात्रि का समापन करीब है और हर भक्त के मन में बस एक ही सवाल है इस बार कन्या पूजन का प्रसाद भंडारे जैसा स्वादिष्ट कैसे बनेगा? साल 2026 में महाष्टमी 26 मार्च और महानवमी 27 मार्च को मनाई जाएगी। इन दो दिनों में माता रानी के नन्हे स्वरूपों कन्याओं को खुश करने और भोग लगाने के लिए के लिए हलवा, पूरी और काले चने का भोग सबसे खास होता है। अगर कन्या पूजन छुट्टी वाले दिन हो तो सारे काम तसल्ली से होते हैं लेकिन वर्किंग डे वाले दिन तो बस भागदौड़ ही रहती है।
सुबह की आपाधापी में जब समय कम हो और श्रद्धा भरपूर, तो हमारी यह 15 मिनट वाली आसान रेसिपी आपके बहुत काम आएगी। हम आपको बताएंगे वो सीक्रेट तरीका जिससे सूजी का हलवा रुई जैसा नरम रहेगा और काले चने मसालों में पूरी तरह लिपटे हुए बनेंगे। तो चलिए, रसोई में चलते हैं और नवरात्रि पर कन्या पूजन के लिए माता रानी का प्रिय प्रसाद तैयार करते हैं।

दानेदार हलवा बनाने के लिए सामग्री की लिस्ट (Ingredients List)
सूजी (रवा): 1 कप (बारीक या मोटी)
देसी घी: 1/2 कप + 1 चम्मच (चमक के लिए)
चीनी: 1 कप (स्वाद अनुसार कम-ज्यादा)
पानी: 3 कप (परफेक्ट टेक्सचर के लिए)
इलायची पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
कटे हुए मेवे: बादाम, काजू, किशमिश (इच्छानुसार)
सूजी का हलवा बनाने की आसान विधि
एक कढ़ाई में घी गरम करें और सूजी डालकर धीमी आंच पर सुनहरा (Golden Brown) होने तक भूनें।
दूसरी तरफ, 3 कप पानी में चीनी और इलायची डालकर एक उबाल आने तक गरम करें (चाशनी नहीं बनानी, बस चीनी घुल जाए)।
जब सूजी से खुशबू आने लगे, तो गरम पानी वाला मिश्रण धीरे-धीरे सूजी में डालें। सावधान रहें, छींटे उड़ सकते हैं!
इसे लगातार चलाएं जब तक पानी सूख न जाए और हलवा कढ़ाई न छोड़ने लगे। अंत में ड्राई फ्रूट्स और एक चम्मच घी ऊपर से डालें।
चटपटे काले चने के लिए सामग्री
काले चने: 2 कप (रात भर भीगे और उबले हुए)
अदरक-मिर्च पेस्ट: 1 बड़ा चम्मच
जीरा: 1 छोटा चम्मच
मसाले: हल्दी (1/4 चम्मच), धनिया पाउडर (1 चम्मच), अमचूर (1/2 चम्मच), लाल मिर्च, भुना जीरा पाउडर।
सेंधा नमक: स्वादानुसार
हरा धनिया: सजाने के लिए
काले चने बनाने की आसान विधि
सबसे पहले उबले हुए चनों का थोड़ा सा पानी बचाकर रखें।
एक छोटी कटोरी में सभी सूखे मसालों (हल्दी, धनिया, मिर्च, अमचूर) को 2 चम्मच पानी में घोलकर पेस्ट बना लें। (यह ट्रिक मसालों को जलने से बचाती है)।
कढ़ाई में तेल/घी गरम करें, जीरा और अदरक-मिर्च का तड़का लगाएं।
अब मसालों का पेस्ट डालें और जब तेल अलग होने लगे, तो उबले हुए चने डाल दें। 2-3 मिनट तेज आंच पर पकाएं ताकि मसाला चनों पर अच्छे से चिपक जाए। अब ऊपर से हरा धनिया डालें और तैयार हैं आपके काले चने।
कन्या पूजन का प्रसान बनाने के लिए जरूरी टिप्स
टिप 1: हलवे के लिए हमेशा 1:3 का अनुपात (1 कप सूजी पर 3 कप पानी) रखें, इससे हलवा ठंडा होने के बाद भी सख्त नहीं होगा।
टिप 2: चने बनाते समय थोड़ा सा अमचूर पाउडर जरूर डालें, इससे खट्टा-चटपटा स्वाद बिल्कुल भंडारे जैसा आता है।
टिप 3: अष्टमी-नवमी का प्रसाद हमेशा देसी घी में बनाने की कोशिश करें, इससे खुशबू और शुद्धता दोनों बनी रहती है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











