Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
दावत में खिलाइये शाही रोगन जोश
ऐसे लोग जिन्हें मटन खाने का बहुत शौक है, वे लोग मुगलई खाने में शाही रोगन जोश बना सकते हैं। यही नहीं अगर घर पर दावत है तो भी आप यह आसानी से बनने वाली मांसाहरी डिश बना कर लोंगो का दिल जीत सकते हैं। चलिये जानते हैं इस नॉन वेज डिश को बनाने की सरल विधि-

सामग्री-
250 ग्राम पिसा मटन
2 प्याज कटे हुए,
1 चम्मच गरम मसाला
4 कटी हरी मिर्च
3 कटे टमाटर
1 कप फ्रेश दही
गरम दूध में भिगोया हुआ केसर
15 काजू
4 चम्मच घी
1 अदरक, 1 चम्मच धनिया पाउडर
1 चम्मच हल्दी
6 लाल मिर्च
1 चम्मच जीरा
6 लहसुन
विधि-
सबसे पहले एक मिक्सर में लाल मिर्च, अलदक, लहसुन, जीरा, धनिया पाउडर, हल्दी और नमक डाल कर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अब एक पैन लें और उसमें घी गरम करें। जब घी गरम हो जाए तब उसमें प्याज, हरी मिर्च और कटे टमाटर डाल कर भूरा होने तक पकाएं। इसके बाद उसमें मसला पेस्ट डालें और 4 मिनट तक अच्छे से पकाएं। फिर उसमें कीमा डालें और फिर दही और एक कप पानी। तब तक पकाएं जब तक मीट गल न जाए और ग्रेवी थोड़ी गाढ़ी न हो जाए। अब पैन में ऊपर से गरम मसाला, भिगोया हुआ केसर और काजू डाल कर पैन को ढ़क कर के 1 मिनट तक पकने दें। अब आपका शाही रोगन जोश परोसने के लिये बिल्कुल तैयार हो चुका है। इसके ऊपर कटी हुई धनिया छिड़के और सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
