Latest Updates
-
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral
बाजार से स्निकर बार्स क्यों लाना, घर पर ही बनाएं इसे
क्या आपको रात में हल्की भूख लगती है और आप कुछ मीठा खाना चाहते हैं? अगर इस सवाल का जवाब हां है तो ऐसे में स्निकर बार्स बनाना यकीनन एक अच्छा आईडिया है। वैसे तो आपको मार्केट में इस तरह के बार्स मिल जाएंगे, लेकिन आप इन्हें घर पर भी बेहद आसानी से बना सकते हैं। वे बिल्कुल स्निकर्स की तरह टेस्टी होते हैं, लेकिन इनका टेक्सचर अधिक क्रीमी होता है। आप इन बार्स को अपने घर पर आसानी से बना सकते हैं और फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं। इन होममेड स्निकर बार्स के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि इसे प्रोसेस्ड चीनी के बजाय खजूर का उपयोग करके तैयार किया जाता है। जिसके कारण यह अधिक हेल्दी होते हैं। खजूर आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं इसलिए आपको पोषण और स्वाद एक साथ मिलता है। अगर आप इन्हें एक बार चख लेते हैं तो यह आपको स्वाद की एक दूसरी दुनिया में ले जाएगा। जब आप इसे पार्टी में सर्व करेंगे तो बस हर कोई आपकी तारीफ करता ही रह जाएगा। तो आप किस बात की प्रतीक्षा कर रहे हैं? इन स्वादिष्ट होममेड स्निकर बार के लिए तैयारी शुरू करें।

होममेड स्निकर बार्स की सामग्री
10 सर्विंग्स
• 1 1/4 कप खजूर
• 1 चम्मच वनीला एक्सट्रेक्ट
• 1 कप पिसा हुआ ओट्स
• 175 ग्राम पिघली हुई डार्क चॉकलेट
• 2 बड़े चम्मच मूंगफली का मक्खन
• 1/4 छोटा चम्मच नमक
• 1/3 कप कटी हुई भुनी हुई मूंगफली
स्टेप 1 कैरेमल करे तैयार
स्निकर बार्स बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में खजूर डालें और फिर उसमें उबलता पानी डालें। इसे 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। अब, एक ग्राइंडर या फूड प्रोसेसर में, गर्म खजूर डालें। हालांकि, इसे डालने से पहले पानी निकाल दें। अब इसमें पीनट बटर, वेनिला एक्सट्रेक्ट और नमक डालें। एक गाढ़ा और चिकना कैरेमल बनाने के लिए इसे ब्लेंड करें।
स्टेप 2 बेस लेयर तैयार करें
अब कैरेमल को एक बाउल में निकाल लें। इसके बाद, फ़ूड प्रोसेसर में ओट्स और 1/3 कैरेमल मिलाएं। इसे एक थिक और मुलायम आटे जैसा बनाने के लिए ब्लिट्ज करें।
स्टेप 3 लोफ टिन की लेयरिंग शुरू करें
एक 9'5 इंच का लोफ टिन लें और इसे बेकिंग पेपर से लाइन करें। इसके बाद, सबसे पहले उस पर ओट्स का मिश्रण फैलाएं। इसे हल्का सा दबाएं और फिर इसके ऊपर बचा हुआ कैरेमल डालें। अब इसे समान रूप से फैलाएं। अंत में, मिश्रण के ऊपर कटी हुई मूंगफली डालें। इसे कम से कम 2-3 घंटे के लिए फ्रीज करें।
स्टेप 4 अब तैयार बार्स को चॉकलेट में डिप करें
एक बार फ्रीज हो जाने के बाद, तैयार बेस को 10 स्लाइस (बार) में काट लें। अब एक बाउल में पिघली हुई चॉकलेट डालें और इन बार्स को चॉकलेट में डुबोएं। उन्हें पार्चमेंट पेपर ट्रांसफर करें और उन्हें लगभग आधे घंटे के लिए जमने दें।
स्टेप 5 आपके होममेड स्निकर बार्स तैयार हैं
करीबन 30 मिनट के बाद, पार्चमेंट पेपर से स्निकर बार्स को हटा दें। आपका होममेड स्निकर बार तैयार है। अब आप इसका आनंद लें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications










