Latest Updates
-
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जानें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बारे में सबकुछ -
CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय -
World IVF Day: पहली बार में आईवीएफ को बनाना है सफल, तो अपनाएं डॉक्टर के बताए ये 6 टिप्स
दिवाली पर महमानों को जरुर खिलाएं बालूशाही मिठाई
Sweets
oi-Staff
इस दिवाली आपके घर पर शायद बहुत से महमान आएं इसलिये इस खुशी के मौके पर उन्हें अपने हाथों दृारा बालूशाही मिठाई बना कर खिलाना न भूलें।
बालूशाही मिठाई काफी टेस्टी होती है और यह उत्तर भारत में काफी ज्यादा प्रसिद्ध भी है। आइये जानते हैं बड़ी ही सरल तरीके से बनाई जाने वाली बालूशाही मिठाई बनाने की विधि को।

कितने- 21 बादुशा
सामग्री-
- मैदा - 1/4 किलो (250 grams)
- घी - 50 ग्राम
- वनस्पति / डालडा - 100 ग्राम
- पकाने वाला सोडा - 1/4 छोटा चम्मच
चाशनी के लिए
- चीनी -3/4 किलो
- पानी -2 कप
- दूध - 4 बड़े चम्मच
- इलायची पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
- खाने वाला कपूर - एक चुटकी
बनाने की विधि -
- मैदे को छान लें और किनारे रखें।
- एक बर्तन में डालडा, सोडा और घी डाल कर अच्छी तहर से 10 मिनट तक मसल लें।
- फिर इसमें मैदा मिलाएं और हाथों से दुबारा मसलें।
- अब इसमें थोड़ा थोड़ा पानी मिलाते हुए मुलायम आटा गूथें।
- अब आटे को 15 मिनट के लिये छोड दें।
- इसके बाद आटे को छोटे छोटे नींबू के साइज के बॉल बनाएं। इसे बीच में दबा कर चपटा कर दें।
- अब हम सीरप तैयार करेंगे। जिसके लिये पैन में पानी और शक्कर मिला कर उबालें।
- एक पैन लीजिये, उसमें शक्कर और पानी मिलाइये।
- इसे उबालिये और फिर उसमें थोड़ा सा दूध भी मिलाइये। इससे शक्कर में जमी हुई गंदगी बाहर निकलेगी। उसे कल्छुल से निकाल लीजिये।
- अब सीरप को उबालिये और उसे चेक कीजिये।
- जब यह गाढ़ा होना शुरु हो जाए तब इसमें इलायची पावडर और कपूर मिक्स करें।
बादुशा बनाने की विधि -
- कढाई में तेल गरम करें, उसमें 4-5 बादुशा डाल कर धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें। इसे दोंनो ओर पकाएं।
- फिर इन्हें चाश्नी में डालें और उसमें 5-7 मिनट तक रखें।
- फिर इन्हें एक प्लेट पर निकालें और इसकी चाश्नी को सूखने दें।
- अगर जरुरत हो तो इसे घिसे नारियल से गार्निश करें और सर्व करें।
Comments
English summary
Badusha recipe For Diwali
Story first published: Saturday, October 22, 2016, 15:57 [IST]
Other articles published on Oct 22, 2016



Click it and Unblock the Notifications