Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
साउथ इंडियन स्टाइल में बनाइए मूंग दाल की खीर
आइए जानते है कि कैसे घर पर बनाएं मूंग दाल खीर।
Sweets
oi-Staff
By Seema Rawat
चावल की खीर तो सबने खाई होगी आज हम इसमें थोड़ा सा एक्सपैरिमेंट करके आपके लिए मूंग दाल की खीर की रेसिपी बता रहे हैं। मूंग दाल अपने आप में ही प्रोटीन और मिनरल से भरपूर होती है ऐसे में जब आप इसे दूध के साथ मिलाकर खीर बनाते हैं तो इसकी पौष्टिकता दोगुनी हो जाती है। आइये जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी-

image source - Mahanandi
सामग्री:
- ½ चावल
- ¼ कप मूंग दाल
- 2 कप दूध
- ½ कप गुड़
- ½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- 2 चम्मच घी
- 3 कप पानी
- केसर गर्म दूध में भिगोये हुए
- 1 चम्मच काजू
- 1 चम्मच बादाम
- 1 चम्मच किशमिश
विधि -
- एक पैन लें और उसमें घी डालकर गर्म करें। अब इसमें काजू और बादाम डालकर हल्के भून लें और फिर आंच बंद करके इसमें किशमिश डालकर सबको अच्छे से मिला दें।
- अब इसी पैन में मूंग दाल और चावल डालें और सुनहरा होने तक भूनें। अगर आप उन्हें भूनना नहीं चाहते हैं तो इसकी बजाय आप दाल और चावल को पानी के साथ मिलाकर कुकर में डालकर धीमी आंच पर 2-3 सीटी लगायें। जब यह पक जाए तो इसे निकालकर अलग रख दें।
- अब एक दूसरे पैन में घी डालकर उसमें पके हुए चावल और मूंग दाल डालें। इसमें गुड़ डालकर धीमी आंच पर उसे घुलने दें। जब गुड़ अच्छे से घुल जाए और मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो इसमें इलायची पाउडर और केसर डालें। इसे 2-3 मिनट तक और पकाएं फिर आंच बंद कर दें।
- अब इस मिश्रण में भुने हुए काजू, किशमिश और बादाम मिलाएं। अब इसमें उबला हुआ ठंडा किया हुआ दूध मिलाएं और अब आपकी स्वादिष्ट हेल्दी खीर बिल्कुल तैयार है। इसे फ्रीज में रखकर ठंडा करके खाएं।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
