Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
गरम गरम फुल्के के साथ खाएं गोभी पनीर कोफ्ता
Veg
oi-Staff
आपने पनीर कोफ्ते तो जरुर बनाए और खाए होंगे, लेकिन क्या आने कभी पनीर के साथ फूल गोभी का प्रयोग किया है। यह एक अलग तरह की डिश है जो आपको जरुर पसंद आएगी।
ग्रेवी में प्याज और खट्टे टमाटर के मिश्रण को जब क्रीम के साथ मिक्स किया जाता है, तो इसका स्वाद बहुत ही अद्भुत होता है। यह थेाड़ा सा स्पाइसी होता है पर क्रीम की वजह से इसकी ग्रेवी थोड़ी सिल्की हो जाती है। आप इसे घर पर पार्टी आदि पड़ने या फिर संडे को आराम के साथ बना सकती हैं। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी...

कोफ्ते के लिये सामग्री-
- 1 छोटी फूल गोभी
- 1/2 कप ताजा पनीर, घिसी हुई
- 4 मध्यम आकार के आलू, पका और मसला हुआ
- 3 चम्मच कार्न फ्लोर
- 1 चम्मच लाल मिर्च पावडर
- 1 चम्मच धनिया पावडर
- 1 चम्मच भुना जीरा पावडर
- 1 चम्मच गरम मसाला पावडर
- नमक- स्वादअनुसार
ग्रेवी के लिये सामग्री-
- 2 मध्यम आकार की प्याज, बारीक कटी
- 4 बडे़ टमाटर की प्यूरी
- 1 चम्मच शाह जीरा
- 1 1/2 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पावडर
- 1 चम्मच धनिया पावडर
- 1 चम्मच गरम मसाला पावडर
- नमक- स्वादअनुसार
- 1 चम्मच तेल या बटर
- 1 चम्मच ताजी क्रीम
- पानी - जरुरत अनुसार
- धनिया पत्ती- गार्निशिंग के लिये
विधि -
- एक बर्तन में 1 लीटर पानी उबालें, उसमें 1 चम्मच नमक डालें। एक बार जब पानी उबलना शुरु हो जाए, तब आंच बंद कर के उसमें फूल गोभी के पत्ते और डंठल को निकाल कर पूरा डुबो दें। अब फूल गोभी को उसमें 5 मिनट तक रहने दें।
- फिर फूल गोभी को गरम पानी से निकाल कर एक कपड़े पर रखें और सुखा लें। फिर गोभी को घिस लें और 10 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें क्योंकि वह पानी छोडे़गी।
- अब पैन गरम करें, उसमें घिसी फूल गोभी को पूरा सूखने तक भूनें। फूल गोभी को बीच बीच में चलाती रहें, क्योंकि उसका रंग भूरा नहीं होना चाहिये। आंच को धीमा ही रखें।
- जब फूल गोभी का पूरा पानी सूख जाए, तब इसे आंच से हटा कर पूरी तरह से ठंडा करें।
- फिर गोभी में घिसी पनीर, उबला आलू और सभी मसालों को कार्न फ्लोर के साथ मिक्स करें।
- अब इससे नींबू के आकर के बॉल्स तैयार करें।
- अब एक कढाइ में तेल गरम कर के सभी कोफ्तों को लाल हो जाने तक फ्राई कर लें।
- अब हम ग्रेवी बनाएंगे, जिसके लिये तेल या बटर गरम करेंगे और फिर उसमें शाह जीरा डाल कर 2 सेकेंड के लिये फ्राई करेंगे।
- फिर उसमें बारीक कटी प्याज डाल कर गुलाबी होने तक फ्राई करेंगे।
- फिर टमाटर की प्यूरी डाल कर तब तक भूनेंगे जब तक कि यह पैन छोड़ ना दे।
- फिर इसमें सभी मसाले डालेंगे और मसाला पक जाने के बाद जरुरतभर का पानी डाल कर खौलाएंगे।
- ऊपर से क्रीम डाल कर मिक्स करेंगे।
- आखिर में तैयार कोफ्ते डालेंगे और आंच धीमी कर के 5 मिनट तक पकाएंगे।
- फिर आंच बंद करें और कोफ्तों को एक कटोरे में डाल कर ऊपर से हरी धनिया और क्रीम से गार्निश कर के सर्व करें।
- इसे गरम गरम फुल्के या जीरा राइस के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Cauliflower Paneer Kofta Curry
Story first published: Friday, June 17, 2016, 15:41 [IST]
Other articles published on Jun 17, 2016



Click it and Unblock the Notifications
