Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
चिकपीस पुलाव रेसिपी
Veg
oi-Staff
चिकपीस का मतलब होता है काबुली चना, जिसे हमेशा छोला बनाते वक्त प्रयोग किया जाता है। उत्तर भारत में आपको चिकपीस लगभग हर घर में मिल ही जाएगा। आज हम आपको चिकपीस पुलाव की रेसिपी बातएंगे जो कि बनाने में बहुत ही असान है। यह चिकपीस पुलाव खाने में छोले चावल की तरह लगता है। इस खाने को बच्चे भी काफी पसंद करेगें तो चलिये जानते हैं चिकपीस पुलाव रेसिपी की विधि।
कितनेः 3
तैयारी में समयः 20 मिनट
पकाने में समयः 15 मिनट

सामग्रीः
- चावलः 1 कप
- काबुली चनाः 25 ग्राम
- टमाटरः 2
- आलूः 1 उबला
- पालकः 1 गुच्छा
- शिमला मिर्चः 1
- तेलः 2 चम्मच
- जीराः 1 चम्मच
- हींगः 1/2 चम्मच
- अदरकः 1 चम्मच
- हरी मिर्चः 2
- हल्दीः 1 चम्मच
- अमचूरः 1/2 चम्मच
- गरम मसालाः 1/2 चम्मच
- पानीः 2 कप
- नमक
- तेज पत्ताः 1
अगर आप हैं बहुत व्यस्त तो ऐसे करें नाश्ता
विधिः
- चावल को धो कर पानी में 15 मिनट के लिये भिगो कर रखें
- काबुली चने को रातभर पानी में भिगोने के बाद प्रेशर कुकर में 5 सीटी आने तक पका लें और किनारे रखें
- अब एक पैन में तेल डालें, जब वह गरम हो जाए तब उसमें जीरा डालें। थोडी देर के बाद कटी अदरक, बीच से कटी हरी मिर्च और हल्दी पाउडर डाल कर मिक्स करें
- कुछ देर के बाद कटे टमाटर और नमक छिडक कर पैन को ढंक दें।
- जब टमाटर गल जाए तब उसमें उबले हुए चने, आलू और पानी डाल कर पैन को ढंक दें और सब्जी को उबलने दें।
- जब सब्जी पूरी तरह से तैयार हेा जाए तब इसमें चावल, पालक, तेज पत्ता और शिमला मिर्च डाल कर उबालें।
- पैन को कवर करें और 15 मिनट के लिये पकाएं।
- जब चिकपीस पुलाव तैयार हो जाए तब उसमें अमचूर पाउडर और गरम मसाला मिक्स करें और दही के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Chickpeas Pulav Recipe
Story first published: Tuesday, February 11, 2014, 10:44 [IST]
Other articles published on Feb 11, 2014



Click it and Unblock the Notifications
