Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नवरात्री पर लुफ्त लें दही पनीर का
अगर आप नवरात्री पर व्रत हैं और वही फलाहारी भोजन कर के बोर हो चुके हैं तो, आज कुछ नया बनाइये। पनीर एक ऐसा खाघ पदार्थ है जो टेस्टी होने के साथ ही पौष्टिक भी होती है। इसे खाने से मिनरल्स और प्रोटीन होते हैं जो आपको पूरा व्रत खत्म करने में एनर्जी देगें। आइये आज हम पनीर की ही सब्जी बनाते हैं, जिसे कहेंगे दही पनीर। अगर पनीन आपकी फेवरेट है तो इसे जल्द बनाने की सोचें। इस डिश को बनाने के लिये न ही लहसुन और न ही प्याज की जरुरत पड़ती है। तो आइये देखते हैं कि दही पनीर की सब्जी कैसे बनती है।
कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
पनीर- 200 ग्राम
सौंफ- 1/2 चम्मच
जीरा- 1/2 चम्मच
राई- 1/2 चम्मच
कलौंजी- 1/2 चम्मच
हींग- 1 चुटकी
हरी मिर्च- 2
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
हल्दी- 1 चुटकी
दही- 2 कप
धनिया पत्ती- 2 डंठल
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 1 चम्मच
विधि-
- एक कढ़ाई में तेल गरम करें, उसमें जीरा, सौंफ, राई, कलौंजी और हींग डाल कर तड़का लगाएं।
- जब मसाले तड़कना बंद हो जाएं तब उसमें पनीर के क्यूब्स डालिये और आंच हल्की कर दीजिये।
- अब बीच से कटी हरी मिर्च, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालिये।
- एक ओर दही को अच्छी तरह से फेटिये और कढाई में डाल दीजिये।
- इसे अच्छी तरह से मिलाइये और फिर उसमें नमक और पानी डालिये।
- इसे ढंक कर 3-4 मिनट तक पकाइये और आंच से हटा दीजिये।
- दही पनीर को कटी हुई हरी धनिया से गार्निश कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
