Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
राजस्थानी गट्टे की सब्जी
राजस्थानी कुज़ीन अपनी तरह-तरह की रेसिपीज़ की वजह से जानी जाती है। यहां पर ज्यादातर वेजिटेरियन डिश ही पॉपुलर है। चाहे बात दाल बाटी चूरमा, मावा कचौडी़, घेवर या फिर गट्टे की सब्जी की हो, यहां पर बहुत प्रसिद्ध है। इसी तरह से गट्टे की सब्जी की बात की जाए तो यह चने के आटे से त्यार की जाती है, जिसमें दही का अच्छा-खास प्रयोग किया जाता है।
आप चाहें तो गट्टे की सब्जी को पार्टी या फिर नॉमर्ल दिनों में परिवार के लिये बना सकती हैं। यकीन मानिये आपके परिवारजन आपकी तारीफ किये बिना नहीं रख पाएंगे। तो आइये देर किस बात की देखते हैं कि यह गट्टे की सब्जी बनाई कैसे जाती है।

कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 25 मिनट
गट्टे के लिये सामग्री-
बेसन- 3/4 कप
मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
मेथी दाना- 1 चम्मच
अजवाइन- चम्मच
दही- 1 चम्मच
तेल- 2 चम्मच
करी के लिये सामग्री-
बेसन- 1 चम्मच
दही- 2 चम्मच
जीरा- 1 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1/4 चम्मच
धनिया पाउडर- 2 चम्मच
राई- 1/2 चम्मच
हींग- 1/4 चम्मच
दालचीनी- 1 इंच इलायची
इलायची- 1
करी पत्ते- 4-6
तेज पत्ता- 1
लौंग- 1
तेल- 4 चम्मच
नमक स्वादअनुसार
कटी हरी धनिया- 1 चम्मच
गट्टा बनाने की विधि-
1. एक कटोरे में बेसन, मिर्च पाउडर, नमक, सौंफ, जीरा, दही और तेल मिलाइये। अब इसमें 1-2 चम्मच पानी मिला कर आटा तैयार कीजिये।
2. अब इस आटे को बेलन से मोटा बेल लीजिये। दूसरी ओर गैस पर एक भगौना चढाइये और उसमें पानी उबालिये। फिर उस खौलते हुए पानी में इस बेसन के रोल को डालिये और आंच को मध्यम रखिये।
3. जब यह ठीक से उबल जाए तब इसे प्लेट पर छान कर निकाल लीजिये। प्लेट पर निकालने के बाद इसको एक समान टुकडो में काट लीजिये और किनारे रख दीजिये।
करी बनाने की विधि-
1. फेटी हुई दही, बेसन, करी पत्ता और आधा कप पानी मिला कर अच्छी तरह से मिलाइये, इसमें गठ्ठे नहीं पड़ने चाहिये।
2. एक पैन में तेल गरम करें, उसमें जीरा, राई, सौंफ, हींग, तेज पत्ता, लौंग, इलायची और दालचीनी डाल कर 2 मिनट के लिये भूने।
3. जब यह मसाले तडकना शुरु हो जाए तब उसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और मिर्च पाउडर डालिये और 1 मिनट के लिये मिलाइये।
4. तुरंत ही उसमें दही वाला मिश्रण 1 कप पानी के साथ डालिये तथा उसे लगातार 3-4 मिनट के लिये चलाती रहिये।
5. जब ग्रेवी उबलने लगे तब उसमें नमक डाल कर 10 मिनट के लिये और पकाएं।
6. इसके बाद ग्रेवी में कटे हुए गट्टे डाले और 2-3 मिनट के लिये पकाएं। अब गट्टे की सब्जी तैयार हो चुकी है, इसे कटी हुई हरी धनिया छिड़क कर सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
