Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
बच्चों को लंच बॉक्स में दें लौकी थेपला
Veg
oi-Staff
लौकी थेपला एक गुजराती ब्रेकफास्ट डिश है, जो कि काफी टेस्टी होता है। अगर आप इस विचार में पड़ी हैं कि आज सुबह क्या बनाया जाए तो आप लौकी का थेपला बनाने पर विचार कर सकती हैं। यह टेस्टी होने के साथ ही पौष्टिक भी होता है।
READ: संडे स्पेशल: मेथी थेपला
आप इसे चाहे ब्रेकफास्ट में खाएं या फिर बच्चों को टिफिन में पैक कर के दे सकती हैं। लौकी थेपला काफी स्पाइसी होता है इसलिये इसका स्वाद हर किसी को पसंद आता है। आइये जानते हैं लौकी थेपला बनाने की विधि।

कितने- 10 से 12 थेपला
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट
सामग्री-
- ¾ से 1 कप घिसी लौकी
- 1.5 कप गेहूं का आटा
- 3 चम्मच बेसन
- 2 चम्मच दही
- 1 हरी मिर्च + ½ इंच अदरक
- ½ चम्मच धनिया पावडर
- ½ चम्मच जीरा पावडर या जीरा
- ½ चम्मच लाल मिर्च पावडर
- ½ चम्मच हल्दी पावडर
- 1 चम्मच तेल
- ¾ चम्मच नमक
- तेल , फ्राई करने के लिये
सामग्री -
- सबसे पहले लौकी को छील कर घिस लें। लगभग एक कप लौकी घिसे।
- घिसी लौकी में 1 चम्मच अदरक-हरी मिर्च पेस्ट, ½ चम्मच धनिया पावडर, ½ चम्मच जीरा पावडर, ½ चम्मच लाल मिर्च पावडर, ¼ हल्दी पावडर और स्वादअनुसार नमक मिलाएं।
- इसे अच्छी तरह से मिला कर लौकी को 5 मिनट तक ढंक कर रख दें।
- लौकी थोड़ा पानी छोड़ती है। इसके बाद लौकी में 1.5 कप आटा और 3 चम्मच बेसन मिलाइये।
- इसके बाद इसमें 2 चम्मच दही और 1 चम्मच तेल मिलाइये।
- आटे को अच्छी तरह से मिलाइये।
- आटा मुलायम होना चाहिये। अब आटे से छोटी छोटी लोइयां काटिये और उसे रोटी की तहर बनाइये।
- अब तवा गरम कीजिये उस पर थेपला डालिये और उसे पराठे की तहर तेल लगा कर सेकिये।
- थेपले पर अच्छी तरह से तेल लगा कर पकाइये, जिससे यह मुलायम बनी रहे।
- इसे पलट का पकाइये, जब यह पक जाए तब इसे आम की चटनी के साथ सर्व कीजिये।
Comments
Read more about: breakfast recipe indian vegetarian recipes indian bread रोटी वेज रेसिपी ब्रेकफास्ट नाश्ता
English summary
Lauki thepla recipe
Story first published: Friday, April 24, 2015, 8:00 [IST]
Other articles published on Apr 24, 2015



Click it and Unblock the Notifications
