Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
पनीर वेजिटेबल सैलेड
हमारे फिल्मी सितारों ने सलाद खाने का चलन शुरु किया है। साथ ही ऐसे कई लोग भी हैं जो वजन कम करने के लिये सलाद को ही प्रमुख्ता देते हैं। इससे पेट कम करने में आसानी होती है तथा शरीर को जरुर भर का पोषण और विटामिन मिलता है। सलाद इसलिये अच्छा माना जाता है क्योंकि इसमें कैलोरी तथा वसा कम पाया जाता है।
ऐसी कई सलाद रेसीपी हैं जो आप अपने घर में आराम से बना सकती हैं। आज हम आपको पनीर सलाद बनाना सिखाएंगे जिसमें रोस्टेड पनीर और सब्जियां मिली होगी। यह बड़ों के लिये तो अच्छा होता ही है साथ में बच्चे भ्ज्ञी इसे खूब मन से खाना पसंद करते हैं। तो आइये देखते हैं कि यह पनीर वेजिटेबल सैलेड बनाया कैसे जाता है।

2 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 5-10 मिनट
सामग्री-
पनीर- 1 कप
प्याज- 1
टमाटर- 1
खीरा- 1
सरसों पाउडर- 1/2 चम्मच
हरी मिर्च- 1
नींबू रस- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
धनिया पत्ती- 1 चम्मच
विधि-
1. फ्राइंग पैन गरम कीजिये, उसमें टुकड़ों में कटी हुई पनीर को सूखा ही भून लीजिये। आंच को हल्का रखिये। जब पनीर क्यूब रोस्ट हो जाए तब पैन बंद कर दीजिये।
2. अब एक कटोरे में कटी हुई सारी सब्जिया जैसे, प्याज, हरी मिर्चा, टमाटर और खीरा मिलाइये।
3. अब उसमें रोस्ट किये हुए पनीर के टुकडे़ डालें, इसे चम्मच से मिलााएं और फिर उसमें नमक, सरसों का पाउडर डाल कर मिक्स करें।
4. फिर मिश्रण में नींबू रस और कटी हुई हरी धनिया मिला कर अच्छी तरह से मिलाएं।



Click it and Unblock the Notifications