Latest Updates
-
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत
साबुदाना थालीपीठ : नवरात्री रेसिपी
Veg
oi-Staff
By Neha Mathur
कई लोग नवरात्री पर केवल एक दिन व्रत रखते हैं तो कई लोग पूरी नवरात्री व्रत रहते हैं। व्रत के समय वे केवल कुछ ही ऐसी चीजे़ हैं जिनका वे आराम से सेवन कर सकते हैं, जिसमें से साबुदाना एक है। साबुदाना एक ऐसी खाई जाने वाली चीज है जिसे आप कई विधियों से पका सकती हैं। यह सेहत के लिहाज से भी बहुत फायदेमंद होता है और आराम से पच भी जाता है। साबुदाने से तैयार की गई कोई भी डिश हो, वह खाने में बहुत टेस्टी लगती है। साबुदाना थालीपीठ एक सिंपल सी रेसिपी है जो कि नवरात्र के व्रत में बनाई जा सकती है। यह डिश महाराष्ट्रा में बहुत पसंद की जाती है। यह कम तेल से बनाया जा सकता है और इसके लिये नॉन स्टिक पैन का ही यूज करें। आइये जानते हैं यह किस विधि से बनाया जाता है।
कितने लोगों के लिये- 3
तैयारी में समय- 8 घंटा
पकाने में समय- 10 मिनट

सामग्री-
- साबुदाना- 1 कप
- आलू- 1/2 कप (उबला)
- धनिया- 2 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- हरी मिर्च-1
- मूंगफली- 1/4 कप (रोस्ट)
- नींबू रस- 1 चम्मच
- सिंघाड़े का आटा- 1/4 कप
- तेल-तलने के लिये
विधि-
- सबसे पहले साबुदाने को धो कर आधे कप पानी में 8 घंटो के लिये भिगो दीजिये।
- एक कटोरे में सभी सामग्रियों को साबुदाने के साथ मिक्स कर के आटा तैयार कर लीजिये।
- एक प्लास्टिक शीट ले कर उसे तेल से ग्रीस कर लीजिये और उस पर साबुदाने का आटा रख दीजिये।
- दूसरी प्लास्टिक शीट ग्रीस कर के इसे कवर कर दीजिये।
- कवर करने के बाद हाथों से साबुदाने को गोल आकार दे कर अच्छे से दबाइये।
- फिर इसे आराम से नॉन स्टिक पैन में डाल दीजिये। अगर आपको ऐसा करने में परेशानी हो रही हो तो सीधे पैन पर ही अपने गीले हाथों से साबुदाने के आटे को गोलाई में दबा दें।
- इसके बाद साबुदाने के किनारे पर तेल डालें जिससे वह अच्छे से पक जाए और ब्राउन हो जाए।
- जब दोनों ओर अच्छे से हो जाए तब इसे हरी धनिया चटनी या फिर आलू की सब्जी के साथ सर्व कर सकती हैं।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications