Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
मलाई ग्रेवी के साथ खांए भरवां टमाटर
यदि आप वही साधारण सी ग्रेवी खा कर बोर हो चुके हैं और कुछ नया बनाना चाहते हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आएं हैं। आज हम अपको मलाई ग्रेवी के साथ भरवां टमाटर बनाना सिखाएंगे जो कि खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है। इस ग्रेवी को आप नान या फिर गरमा गरम पराठे के साथ खा सकते हैं। भरवां टमाटर की सटफिंग बिल्कुल भी साधारण नहीं है और इसमें भरने के लिये हम पनीर, चीज, मेवे, गरम मसालों तथा आलू का प्रयोग करते हैं।
ग्रेवी बनाने के लिये हम ताजी क्रीम और खोआ का प्रयोग करेंगे जिससे इसका स्वाद बिल्कुल क्रीमी हो जाए। अगर आप अपने घर पर दावत दे रहे हों तो, मलाई ग्रेवी के साथ भरवां टमाटर बनाना बिल्कुल भी मत भूलियेगा। तो आइये जानते हैं भरवां टमाटर इन मलाई ग्रेवी बनाने कि विधि-

सामग्री-
टमाटर- 6 (टमाटर चौड़े होने चाहिये)
तेल- 1 चम्मच
नमक- 1/2 चम्मच
भरावन के लिये-
आलू- 1/2 कप (उबला हुआ)
पनीर- 1 कप घिसा
चीज- 2 चम्मच
नमक
किशमिश- 8-10
काजू- 4-5
धनिया- 2 चम्मच
हरी मिर्च- 1
गरम मसाला पाउडर- 1/2 चम्मच
ग्रेवी बनाने के लिये-
घी- 2 चम्मच
तेल- 2 चम्मच
काली मिर्च दाने- 4-5
लौंग- 4-5
बड़ी इलायची- 2
दालचीनी- 1 इंच पीस
तेज पत्ता- 1
प्याज- 1 1/2 कप
अदरक लहसुन पेस्ट- 2 चम्मच
हरी मिर्च- 2-3
धनिया पाउडर- 2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
गरम मसाला पाउडर- 1/2 चम्मच
नमक
खोआ- 4 चम्मच
नींबू रस- 2 चम्मच
शहद- 1 चम्मच
ताजी क्रीम- 3 चम्मच

भरावन बनाने कि विधि-
सभी सामग्रियों को एक साथ मिक्स कर लें।

टमाटरों के लिये
- टमाटर के ऊपर की सतह को चाकू से काट कर हटा लें और अंदर का गूदा निकाल लें।
- एक टलेंडर में टमाटर का गूदा पीस कर प्यूरी बना लें।
- ओवन को 180 डिग्री पर प्री हीट करें।
- एक कटोरे में तेल और नमक मिलाएं और इसे टमाटर की ऊपरी सतह पर लगा दें।
- अब टमाटर को भरावन सामग्री से भर दें और ओवन में 10-12 मिनट तक बेक कर लें।
- ओवन से निकालें और ग्रेवी में रख कर सर्व करें।
- पैन में घी और तेल गरम करें।
- जब तेल गरम हो जाए तब उसमें काली मिर्च, लौंग, बड़ी इलायची, दालचीनी और तेज पत्ता डाल कर भूनें।
- फिर उसमें प्याज डाल कर 3-4 मिनट भूनें।
- फिर अदरक-लहसुन पेस्ट डाल कर गोल्डन ब्राउन करें।
- अब इसमें टमाटर की प्यूरी डालिये जो हमने पहले बनाई थी। साथ ही हरी मिर्च भी डालें और पकाएं।
- थोड़ी देर पकाने के बाद उसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला पाउडर और नमक डाल कर 3 मिनट पकांए1
- फिर इसमें खोया डाल कर मिनट भर पकाएं।
- फिर नींबू रस, शहद और 12 कप पानी डाल कर पकाएं।
- फिर क्रीम डालें और पकाएं।
- ग्रेवी को प्लेट में डालें।
- उसके ऊपर से स्टफिंग वाले टमाटर सजाएं।
- फिर ग्रेवी पर हरी धनिया काट कर डालें।
- इसे नान या पराठे के साथ गरमा गरम सर्व करें।

ग्रेवी बनाने कि विधि-

विधि-




Click it and Unblock the Notifications
