Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
यम्मी सोयाबीन कोफ्ता
सोयाबीन हमारे स्वास्थ्य के लिये बहुत ही अच्छा माना जाता है। सोयाबीन के प्रयोग से आप तरह-तरह की रेसीपीज बना सकती हैं। आज हम आपको सोयाबीन कोफ्ता बनाना सिखाएंगे जो कि बनाने में बहुत ही आसान है। कोफ्ता बनाने के लिये आपको मसालों की जरुरत होगी और साथ ही दूध का भी प्रयोग होगा। तो चलिये देखते हैं इसे बनाने की विधि-

कितने लोंगो के लिये- 4
पकाने में समय- 15-20 मिनट
कोफ्ते के लिये सामग्री-
न्यूट्रीला- 100 ग्राम
उबले आलू- 1 कप
बेसन- 1 चम्मच
अदरक- 1 इंच घिसा
हरी मिर्च- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तेल
ग्रेवी के लिये-
प्याज- 2
अदरक लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
टमाटर प्यूरी- ½ कप
सौंफ- ½ चम्मच
दूध- ½ कप
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
गरम मसाला- 1 चम्मच
जीरा- 1 चम्मच
पानी- ½ कप
पुदीने की पत्ती- 1 चुटकी
विधि-
सोयाबीन को पहले गरम पानी में 10 मिनट तक के लिये भिगो दीजिये और फिर उसे पानी से निचोड कर बाहर रख दीजिये।उसके बाद सारे मसालों को एक कटोरे में रखें और उसमें भिगोया हुआ सोयाबीन डाल कर आटा तैयार करें। आटा सानने के लिये पानी का प्रयोग बिल्कुल ना करें। एक डीप पैन लें और उसमें तेल गरम करें। एक किनारे आटे से लोई बनाएं और गोल आकार दें। ऐसे ही 12-15 कोफ्ते तैयर कर लें और उसे पैन में तल कर बाहर निकाल लें। अब एक कढाई लीजिये और उसमें तेल गरम करें और जीरा डाल कर कटे हुए प्याज भी डाल दीजिये। आंच हल्की कर दीजिये और उसके बाद उसमें अदरक लहसुन पेस्ट डालिये और 1 मिनट तक पकाइये।
अब उसमें हल्दी पाउडर, नमक, टमाटर प्यूरी, सौंफ, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डाल कर मिक्स कीजिये। इसको हल्की आंच पर पकाइये और जब मसाला तेल से अलग हो जाए तब समझिये कि मसाला तैयार हो गया। अब ग्रेवी में पानी और दूध डालिये और अच्छे से चलाइये। फिर उसमें तैयार किये हुए कोफ्ते डाल दीजिये और इसे हल्की आंच पर कुछ देर के लिये पकने दीजिये। जब सब्जी तैयार हो जाए तब गैस की आंच बंद कर दीजिये और उसमें पुदीने की पत्तियां डाल कर गरम गरम चावल के साथ सर्व कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
