Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
आखिर क्यूं देनी चाहिये रिलेशनशिप में स्पेस
कोई भी रिलेशनशिप सिर्फ प्यार से नहीं चलता, उसे चलाने के लिए कई और चीजें भी जरूरी होती है। हर रिश्ते में स्पेस का होना जरूरी है, अगर आपसी रिश्ते में बहुत ज्यादा इंटरफेयर होता है तो काफी दिक्कतें सामने आती है। अगर आपका पार्टनर आपसे हर बात शेयर करता है तब भी आपको उसकी निजता का ध्यान रखना चाहिये। हर बार सवाल पूछना और कुरदने की आदत, रिश्ते में दरार ला सकती है, इसलिये इससे बचें। ब्वॉयफ्रेंड के साथ करें यह 10 रोमांटिक चीजें
किसी भी व्यक्ति को कितना भी प्यारा रिश्ता होने पर स्पेस की जरूरत पड़ती ही है। इस आर्टिकल में रिलेशनशिप में स्पेस देने के बारे में बताया गया है और बतलाया गया है कि इससे क्या-क्या लाभ हैं :

1) भरोसा बढ़ता है : किसी भी रिश्ते में स्पेस देने से भरोसा और ज्यादा बढ़ता है और आपका पार्टनर या आपका दोस्त आपसे और ज्यादा खुलकर बात कर सकेगा। इससे सम्मान और प्यार बढ़ता है। पति-पत्नी को भी पर्सनल स्पेस का ध्यान रखना चाहिये।
2) व्यक्तिगत विकास को बढ़ावा : रिलेशन में स्पेस देने से दोनो पक्षों को व्यक्तिगत विकास होता है। इससे व्यक्ति के सपनें, आकांक्षाएं और पसंद भी उसे समझ में आते है। उसे क्या और कैसे करना है, इस बारे में वह सही निर्णय ले सकता या ले सकती है। अपने पार्टनर को हर समय सवालों से न घेरे, इससे उन्हे राहत मिलेगी और वह खुद को भी कुछ समय दे सकते/सकती है। लाइफ को सही डायरेक्शन, पर्सनल स्पेस से ही मिलता है।
3) आजादी : किसी भी रिलेशन में स्पेस देने से व्यक्ति की निजता में खलल नहीं होता है, उसे आजादी होती है, इससे उसके विचार डायवर्ट नहीं होते है और वह अपनी समझ के हिसाब से सही निर्णय ले सकते है। इस बात का यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि पार्टनर को अकेला छोड़ दिया जाये, लेकिन उसे उसकी सोच को कायम रखने के लिए सोचने का मौका तो दिया जाएं।
4) असुरक्षा की भावना नहीं रहती : किसी भी दम्पती के बीच झगड़े की मुख्य वजह असुरक्षा और ईगो होता है। अगर आप अपने पार्टनर को प्रॉपर स्पेस देते है तो उसके मन में किसी भी प्रकार की असुरक्षा की भावना नहीं रहेगी और न ही आपके मन में रहेगी। आप दोनों हमेशा प्यार से रहें, हंसी-मजाक करें, लेकिन श़क के घेरे में लेकर हजार सवाल न पूछें। इससे सिर्फ झगड़ा ही होगा। कौन है, क्या कर रहे हो, किसका कॉल है, क्यूं ऐसा हो रहा है, ऐसे सवाल हमेशा प्रॉब्लम खड़ी कर देते है।



Click it and Unblock the Notifications
