Latest Updates
-
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती
ब्रेक अप के बाद आपको ही होंगे ये बढ़ियां फायदे
जब आप किसी के प्यार में पड़ती हैं और आपका प्यार भरा रिश्ता लंबे अरसे बाद टूट जाता है यानी की आपका ब्रेकअप हो जाता है। इस बात को सोंच कर रह-रह कर दुख होता है और ऐसा लगता है कि मानों अब दुनिया में कुछ बचा ही ना हो। जब आप किसी लंबे रिलेशनशिप में थीं, तब आपके चारो तरफ आपका पार्टनर होता था और आज जब वह नहीं है तो आप अकेली रह गईं। लेकिन रिश्ता खत्म हो जाने का मतलब यह नहीं है कि आप अब फिर से खुश नहीं रह सकतीं। ब्रेक अप होने का दुख हर किसी को होता है लेकिन ब्रेक अप के कुछ बढ़ियां फायदे भी होते हैं।
नहीं करनी चाहिये ब्रेकअप के बाद ये 10 चीजे़
ब्रेक अप के बाद जिंदगी रूकती नहीं है बल्कि आपका जिंदगी जीने का नजरिया ही पूरी तरह से बदल जाता है। आप खुद के अदंर बहुत बड़ा बदलाव देखेंगी और हर मुश्किल को झेलने की ताकत आप में खुद-ब-खुद आ जाएगी। यहां पर ब्रेकअप से होने वाले कुछ बहुत ही अच्छे फायदे दिये जा रहे हैं, जरुर पढ़ें-
ब्रेकअप से आप क्या-क्या सीख सकती हैं

खुद के लिये समय मिलता है
प्रेम के रिश्ते में पड़ने से आप केवल अपने प्रमी या प्रमिका के बारे में ही सोंचते रहते हैं। मगर ब्रेकअप होने के बाद आप को अपने लिये बहुत सा समय मिलता है जिसमें आप खुद के लिये सोंच सकते हैं।

नए दोस्त बनते हैं
ब्रेकअप से पहले आपके पास अपने दोस्तो तक से मिलने का समय नहीं होता है। लेकिन ब्रेकअप के बाद आप किसी भी प्रकार के दोस्त बना सकती हैं।

पूरी नई दुनिया है आपके समक्ष
आपके लिये पूरी नई दुनिया है जो कि आपका इंतजार कर रही है। अपने चेहरे पर मुस्कान रखिये और दुनिया को फेस करना सीखिये।

एक भी अवसर ना जाने दें
यह आपको चांस देता है कि आप के सामने आने वाले जितने भी मौके हैं, आप उसे जाने ना दें।

सकारात्मक बनाता है
ब्रेकअप के बाद आपको पता चलता है कि आप कितनी ज्यादा सकारात्मक थीं और वह चीज कहीं छुप गई थी। इस दौरान आप सेल्फ मोटिवेट हो जाती है।

स्वतंत्र बनाए
कभी कभी जब आप प्यार में होते हैं तो आप अपनी मन मर्जी का कुछ भी नहीं कर सकते। अब जब आपका ब्रेकअप हो चुका है तब आप अपने मन का कुछ भी करने के लिये स्वतंत्र हैं।

आत्म विकास
भले आप किसी रिश्ते में हो या ना हों पर आत्म विकास बहुत आवश्यक है। ब्रेकअप के बाद आप धीरे धीरे मजबूत होने लग जाएंगे।

नया लक्ष्य
क्या आप का रिश्ता आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त करने से रोकता है? अगर ऐसा है तो ब्रेकअप करने का यही फायदा है कि आप अपने लक्ष्य तक आराम से पहुंच सकती हैं।

खुद पर फोकस होगा
जब आप रिश्ते में रहती हैं तो आप के पास बिल्कुल भी समय नहीं होता कि आप अपने ऊपर भी थोड़ा ध्यान दे लें। ब्रेकअप के बाद आपके पास दुनिया भर का काफी समय रहेगा।

नहीं करना पडे़गा कमिटमेंट
बहुत लोगों को कमिटमेंट करने से डर लगता है, खास कर लड़को को। अगर आप ब्रेकअप कर लेगें तो आपको किसी से हमेशा कमिटेड रहने का वादा नहीं करना पड़ेगा।

दूसरों को आपसे मिलने का मौका मिलेगा
एक ही इंसान के चक्कर में आपको दूसरों से मिलने का मौका नहीं मिलता। ऐसे में ब्रेकअप के बाद आपको दूसरे लड़कों से मिलने का मौका मिलेगा और क्या पता कि वह आप को भा जाए।



Click it and Unblock the Notifications
