Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
जानिए आजकल के अजीब डेटिंग ट्रेंड के बारे में
आज के मॉडर्न डेटिंग वर्ल्ड को समझना कोई आसान बात नहीं है। हर साल डेटिंग को लेकर कोई ना कोई नया ट्रेंड आता है। जैसे कि पिछले साल था 'ब्रेडक्रंबिंग’ या 'बेंचिंग’। इस साल भी कुछ नया आया है। पिछले 6 महीनों में डेटिंग को लेकर कई नए ट्रेंड आए हैं जिनके बारे में हम आपको यहां बताने जा रहे हैं।

टिंड्सटैग्रामिंग
टिंडर और इंस्टाग्राम से ये शब्द बना है। अगर कोई व्यक्ति डेटिंग ऐप जैसे कि टिंडर के बाद इंस्टाग्राम पर आपसे कनेक्ट होता है तो उसे टिंड्सटैग्रामिंग कहते हैं। काफी अजीब बात है कि आप किसी इंसान को डेटिंग ऐप पर मिले और अब वो आपके सोशल मीडिया अकाउंट से आपके बारे में जानकारी निकाल रहा है।

किटनफिशिंग
डेटिंग ऐप की प्रोफाइल पर हम सभी अपनी सुंदर-सी तस्वीर लगाते हैं। कुछ लोग इसमें फिल्टर या ब्यूटी ऐप का भी इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, कुछ लोग अपनी जवानी तक की फोटो लगा देते हैं ताकि उनके असल वजन या उम्र का पता ना चल सके। इस ट्रेंड को किटनफिशिंग कहा जाता है।

पॉकेटिंग
पॉकेटिंग भी एक डेटिंग ट्रेंड है जिसमें एक पार्टनर अपनी लव लाइफ के बारे में दोस्तों और परिवार से छिपाता है। अजीब बात है कि आप अपने पार्टनर को पूरी दुनिया से छिपाकर अपनी जेब में रखना चाहते हैं।

कुकी जारिंग
इसमें एक रिलेशनशिप में होने के बाद किसी दूसरे से संबंध रखना शामिल है। आप किसी तीसरे इंसान को अपना बैकअप प्लान बनाकर चल रहे हैं। अगर आपके पहले पार्टनर के साथ बात नहीं बन पाती है तो आपके लिए दूसरा प्यार तैयार है।

स्लो फेड
इसमें पार्टनर एक दम से गायब हो जाता है। मतलब है कि जब आप किसी से दूर जाना चाहते हैं तो उन्हें बिना बताए ही गायब हो जाते हैं। इसमें पार्टनर धीरे-धीरे दूरी बनाना शुरु करता है। वो समय कम देता है, फोन पर बात कम करता है और सोशल मीडिया पर भी दूरी बना लेता है। इसमें धीरे-धीरे आप अपने मौजूदा पार्टनर से दूर भागने लगते हैं।

ऑर्बिटिंग
इस ट्रेंड में ब्रेकअप के बाद भी अपने प्यार का पीछा किया जाता है। ये कोई नई बात नहीं है लेकिन सोशल मीडिया की वजह से ये हालात और खराब हो चुके हैं। अगर आपका एक्स पार्टनर आपकी सोशल मीडिया पोस्ट या तस्वीरों को अब भी लाइक और कमेंट करता है तो इसका मतलब है कि वो ऑर्बिटिंग डेटिंग में हैं।



Click it and Unblock the Notifications
