Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ससुराल में डील करने के तरीके : टिप्स
जब किसी भी लड़की की शादी होती है तो उसे नए-नए घर में सेट होने में काफी टाइम लग जाता है। ससुराल में नए मां-पापा मिलते है और उनके हिसाब से सेट करना पड़ता है। पूरे सम्मान और समझ के साथ हर बात को कहना होता है। छोटी-छोटी बातों को भी ध्यान रखना होता है। ऐसे में कई बार एडजेस्ट करने में टाइम लगता है।
वाकई में ससुराल में सेट होना इतना भी मुश्किल नहीं है जितना लगता है। अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाएं, तो आप जल्दी से जल्दी ससुराल में भी एडजेस्ट हो सकती है। ससुराल में सेट होने के टिप्स निम्म प्रकार हैं :

1) साथ-साथ काम करें : मायके में आप जैसे भी रहें, दूसरी बात होती थी। शादी होने के बाद अलग तरीके से रहना जरूरी होता है और मैच्चोरिटी लानी जरूरी होती है। अगर आप ससुराल में है और बाकी के सभी लोग काम कर रहे हैं तो आप भी उनके साथ काम करें, उनका सहयोग करें। इससे आपकी उन लोगों के साथ अच्छी बॉन्डिंग बनेगी। गलती करने का ड़र मन से निकाल दें। रिलेशन डेवलप करें। कैसे बनाए अपनी सास से मधुर संबन्ध
2) अपनी लिमिट बनाएं : अगर आप अपने सास ससुर और बच्चों के साथ एक ही छत के नीचे रह रही है तो बेकार के वादे और बातें न करें। सिर्फ उतनी ही बात करें जितनी आप आसानी से पूरी कर सकें। ज्यादा जिम्मेदारी न उठाएं। किसी - किसी बात पर न कहना भी सीख लें।
3) मिडियेटर न बुलाएं : जहां चार लोग रहते है वहां अक्सर समस्याएं हो जाती हैं। ऐसे में कभी भी लड़ाई सुलझाने के लिए किसी को न बुलाएं। आपसी मामले खुद में ही सुलझा लें। घरेलू मामलों को बाहर घसीट कर न लें जाएं। अगर बहुत ज्यादा दिक्कत हो, तो बात दूसरी है। लेकिन धैर्य से काम लें और हर निर्णय पूरी समझ के साथ करें।
4) खुद को देखें : अगर आप ससुराल में सही तरीके से रहना चाहती है तो अपना बेस्ट दें। कमियां न निकालें, कुछ सही न लगे तो अपनी बात सही तरीके से कहें। दूसरों को भला-बुरा कहने से पहले ये देखें कि आप क्या हैं।
5) उम्मीद न रखें : हमेशा दिक्कतें वहीं होती हैं जहां उम्मीद होती है। अगर आप बच्चे है तो आप अपने सास ससुर से थोड़ी उम्मीद रखेगें कि वह आपकी मदद कर दें, बच्चे को खिला लें आदि। ऐसा कतई न करें। अगर वह कर देते है तो बहुत सही है लेकिन इसके लिए लड़ाई - झगड़ा न करें। उस परिवार को अपना ही मानकर रहें।



Click it and Unblock the Notifications
