Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
वैवाहिक जीवन में तनाव से होता है अवसाद
(आईएएनएस)| यदि आप अविवाहित युवा हैं तो आपके पास विवाह करने का साहस न कर पाने के कई कारण हो सकते हैं। इनमें से एक अवसाद भी है। एक हालिया अध्ययन में पता चला है कि वैवाहिक जीवन का तनाव लागों को आसानी से अवसाद की तरफ धकेल सकता है।
यूनिवर्सिटी ऑफ विस्कसिन (यूडब्ल्यू) मेडिसन के शोधकर्ताओं का कहना है कि जिन लोगों का वैवाहिक जीवन तनाव भरा होता है, वह जिंदगी में सकारात्मक बातों का अनुभव नहीं कर पाते हैं, जो कि अवसाद में फंसने का संकेत है। ऐसे लोगों में अवसाद के दूसरे लक्षण भी देखे जाते हैं।

यूडब्ल्यू के वैसमैन सेंटर में स्वस्थ दिमाग की जांच के संस्थापक रिचर्ड डेविडसन ने कहा, "अवसाद को वैवाहिक जीवन के तनाव का एकमात्र नतीजा नहीं माना जा सकता, लेकिन यह महत्वपूर्ण है, क्योंकि विवाह के बाद जीवन में होने वाले बदलावों का इससे संबंध हो सकता है।"
शोधकर्ताओं ने अध्ययन के दौरान विवाहित लोगों से जीवन में तनाव के स्तर से संबंधित प्रश्नावलियां भरवाईं। उनसे पूछा गया कि कितनी बार साथी द्वारा उनको नीचा दिखाया जाता है या कितनी बार उनके साथी उनकी आलोचना करते हैं।
साथी पर भरोसा रखें, तो दिल रहेगा स्वस्थ
इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को कुछ तस्वीरें दिखाई गईं, जिसमें नकारात्मक, सकारात्मक और मिली-जुली तस्वीरें शामिल थीं। शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन लोगों का वैवाहिक जीवन अपेक्षाकृत अधिकत तनावग्रस्त है, उन्होंने सकारात्क तस्वीरों की तरफ उत्साहजनक प्रतिक्रिया नहीं दी। यह अध्ययन जर्नल ऑफ साइकोफिजियोलॉजी में प्रकाशित हुई है।



Click it and Unblock the Notifications
