Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
तलाकशुदा व्यक्ति के साथ डेटिंग के फायदे और नुकसान
इस लेख में हम आपको तलाकशुदा व्यक्ति के साथ डेटिंग करने के कुछ फायदे और नुकसान के बारे में बता रहे हैं।
तलाकशुदा पुरुष के साथ डेटिंग करते समय कुछ मूलभूत बातों का ध्यान रखने की आवश्यकता होती है।
दिन प्रतिदिन तलाक के मामलों की संख्या बढ़ रही है जिसके कारण तलाकशुदा व्यक्ति मिलना बहुत आम बात हो गयी है। उनके साथ संबंध बनाने के लिए बहुत अधिक हिम्मत की आवश्यकता होती है क्योंकि कुछ परिस्थितियों में वे बहुत अधिक संवेदनशील होकर कमज़ोर हो जाते हैं।
किसी तलाकशुदा के साथ डेटिंग करना कोई गलत बात नहीं है बल्कि यह एक अच्छी बात है कि आप ऐसे व्यक्ति के साथ जुड़ रहे हैं जो ज़िम्मेदार है तथा संबंधों को अच्छी तरह समझता है। तो तलाकशुदा व्यक्ति से संबंध रखने के फायदे और नुकसानों के बारे में और अधिक जानें।

लाभ #1: समय
आपको इन लोगों के साथ रिश्ते में जल्दबाज़ी करने की आवश्यकता नहीं होती। यह बात निश्चित है कि उन्हें एक कडुवा अनुभव आ चुका है अत: वे पहले आपको एक व्यक्ति के तौर पर जानने के लिए कुछ समय लेंगे तथा उसके बाद ही कुछ तय कर पायेंगे।

लाभ #2: प्रतिबद्धता
वे पहले निर्णय की वास्तविकताओं के बारे में स्पष्ट होंगे तथा उसके बाद ही कोई वचन देंगे। निश्चित रूप से वे अपने वादे से जुड़े रहेंगे।

लाभ #3: अनुभव
दर्द, दुःख और वर्जना के साथ एक व्यक्ति ने बहुत कुछ सीखा होगा और कभी कभी उसमें कुछ अच्छा बदलाव भी आया होगा क्योंकि उन्होंने ज़िन्दगी में बहुत बुरी चीज़ें देख ली हैं।

लाभ #4: खुले दिमाग वाला (उदार)
वे अपने पिछले अनुभव से बहुत कुछ सीख चुके होते हैं और ये चीज़े उन्हें बहुत अधिक समझदार और उदार बना देती हैं। इस प्रकार आपको उनके ऊपर अंकुश रखने की या हक़ दिखाने की चिंता करने की आवश्यकता नहीं होती।

नुकसान #1: दूध का जला छांछ भी फूंक फूंक कर पीता है
कुछ तलाकशुदा लोगों को दर्द सहन करना बहुत अधिक कठिन हो जाता है। वे उसी गलती को पुन: दोहराना नहीं चाहते और निश्चित रूप से आप को भी इस स्थिति से निपटने में कुछ तकलीफ हो सकती है।

नुकसान #2: भावनात्मक भार
यह उस मामले में होता है जब व्यक्ति निर्दोष होता है। किसी भी एक घटना से उनमें भावनाओं का गुबार फूट पड़ता है क्योंकि उस घटना में कुछ ऐसा होता है जो उन्हें उनके अतीत की याद दिलाता है। वे इसे पकड़कर बैठे रहते हैं (भुला नहीं पाते) तथा उसे छोड़ना या भूलना नहीं चाहते।

नुकसान #3: विश्वास
हालाँकि किसी अन्य के व्यवहार के कारण आकलन करना या निर्णय लेना कठिन है अत: आपको बहुत अधिक धैर्य रखने की आवश्यकता होती है क्योंकि ऐसे व्यक्ति आप पर पूर्ण रूप से विश्वास प्राप्त करने के लिए अधिक समय ले सकते हैं।

नुकसान #4: उलझन
तलाक मिलने में कुछ समय लगता है क्योंकि कुछ कानूनी प्रक्रियाएं ऐसी होती हैं जिनका कोई अंत नहीं होता। इसके कारण आपके वर्तमान संबंधों में कुछ तनाव आ सकता है। अत: यदि आपने ऐसे व्यक्ति के साथ रहने का निर्णय ले लिए है तो इसके लिए आपको बहुत अधिक समझदारी दिखाने की तथा धैर्य रखने की आवश्यकता होती है।



Click it and Unblock the Notifications
