Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बेडरूम में करेंगे ये गंदी बात तो होगा विवाद
इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि कैसे कुछ टिप्स अपनाकर आप अपने रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं।
पति-पत्नी का रिश्ता सात जन्मों तक साथ निभाने वाला रिश्ता होता है। एक-दूसरे के सुख दुख में हमेशा रहने का होता है। लेकिन आज ज्यादातर लोगों के वैवाहिक जीवन से शांति गायब हो गई है और समय के साथ-साथ पति-पत्नी के बीच वो प्यार और विश्वास भी कम हो रहा है। जिसकी इस रिश्ते को सबसे ज्यादा जरुरत होती है । इसलिए आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपको बताएंगे कुछ ऐसे टिप्स जिन्हें आजमाकर आप अपने रिश्ते में प्यार और विश्वास के साथ शांति भी बनाएं रख सकते हैं।

1- प्यार से समझाएं अपनी बात
शादीशुदा लाइफ में कई बार तर्क-वितर्क की परिस्थितियां आती हैं। जिसमें पति-पत्नी किसी एक विषय पर अपने अलग-अलग विचार रखतें हैं जो विवाद की स्थिति उत्पन्न कर देता है। इसलिए आप भी कभी ऐसी स्थिति में फंसे तो सबसे पहले अपने पार्टनर को शांत कराएं फिर अपनी बात को उनके सामने प्यार से रखें। क्योंकि शांति और प्यार के साथ कही गई बात आपके सामने कभी झगड़े की नौबत लाएगी।

2- एक ही समय पर ना हो नाराज
अगर आप अपनी मैरिड लाइफ को बेहतर बनाना चाहते है तो इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि आप दोनों एक ही टाइम में नाराज ना हो बल्कि जब आपके पार्टनर गुस्से में हो तो उस समय आप शांत हो जाएं। जिससे स्थिति नियंत्रण में रहे । क्योंकि पति-पत्नी, दोनों ही अगर एक समय पर गुस्सा करेंगे तो बात बहुत ज्यादा बिगड़ सकती है। इसलिए आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप अपने नाराज पार्टनर को शांत करने की कोशिश करें ।

3- बेडरूम में न करें किसी तीसरे व्यक्ति की बात
सभी मैरिड कपल को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वो बेडरूम में किसी तीसरे शख्स की बात ना करें। बल्कि आप अपने इस प्राइवेट टाइम में सिर्फ एक-दूसरे से प्यार भरी बातें करें और अपने अतरंग पलों को एन्जॉय करें। क्योंकि ये टाइम आप दोनों के बीच होने वाले विवाद की संभवानाओं को भी कम कर देता है और आपके बीच प्यार भी बनाएं रखता है।

4- पुरानी गलतियों की बातें न करें
अगर पिछले कुछ दिनों में आपके पार्टनर से कोई गलती हो गई है तो उसका जिक्र बार-बार ना करें। आपके ऐसा करने से आपके पार्टनर को दुख होगा और आपकी शादीशुदा लाइफ भी खराब होने लगेगी। इसलिए आप उनकी गलतियों को माफ करते हुए उन्हें प्रोत्साहित करें।

5- तनाव दूर करने का प्रयास करें
अक्सर आपके पार्टनर ऑफिस का तनाव घर लेकर भी आ जाते हैं। तो ऐसी परिस्थिति में आपको उनका तनाव दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। और उनकी टेंशन का कारण पूछकर उन्हें उसे दूर करने का सही रास्ता बताना चाहिए। इस मामले में पत्नी को एक अच्छी सलाहकार की भी भूमिका निभानी चाहिए। क्योंकि आपकी ये बात आपकी मैरिड लाइफ में खुशियां ही लेकर आएगी ।

6- पार्टनर की तारीफ करना है जरुरी
अपनी तारीफ सुनना किसको पसंद नहीं होता । इसलिए आप भी अपने पार्टनर की हर रोज किसी भी काम को लेकर तारीफ करें और उसके बारे में उसे बताएं। क्योंकि जब आपका पार्टनर आपकी तारीफ करता है तो आपको दोगुनी खुशी मिलती है। इसलिए अगली बार से आप इस टिप्स को जरुर अपनाएं और अपने जीवन को खुशहाल बनाएँ।



Click it and Unblock the Notifications
