Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
अशुभ माने जाते हैं ये पौधे, घर में लगाएंगे तो छीन जाएगी खुशहाली और शुरू हो जाएगा बुरा वक़्त
वास्तु शास्त्र के अंतर्गत घर की प्रत्येक वस्तु की सही स्थिति के विषय में नियमावली का उल्लेख है। वास्तु शास्त्र में घर में रखे जाने वाले पौधों के विषय में भी कई सारी बातें बताई गई हैं। पौधे सिर्फ घर में ताज़गी और हर भरा माहौल ही नहीं लाते बल्कि इनकी अन्य महत्ता भी होती है। कुछ पौधे जहां घर में सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली लाते हैं तो वहीं कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जिनके कारण घर में समस्याएं, विनाश और नकारात्मक ऊर्जा का प्रसार हो सकता है। चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ पौधों के बारे में जिन्हें आपको लगाने से बचना चाहिए।

बेर का पौधा
वास्तु शास्त्र के अनुसार बेरी का पौधा घर में नकारात्मक ऊर्जा लाता है और इस पौधे के रहने से घर की सारी खुशियां कम होने लग जाती है। ये पेड़ घर में दरिद्रता लाता है।

खजूर का पेड़
खजूर के फल खाने में भले ही स्वादिष्ट लगते हैं परंतु इसके पेड़ को अपने घर के बगीचे या आँगन में लगाने को वास्तु में अशुभ माना गया है। इस पेड़ को लगाने से कर्ज़ बढ़ता जाता है। इसके प्रभाव से खर्चे बढ़ते है और हाथ में पैसा नहीं रुकता। यह दुर्भाग्य की वजह बनता है।

इमली का पेड़
इमली खाने में बेहद मजेदार और कई व्यंजनों के स्वाद को बढ़ाने में काम आती है। परंतु इमली का पेड़ घर में नकारात्मकता और डर का माहौल पैदा करता है। इसलिए इस पेड़ को अपने घर में लगाने से बचना चाहिए।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
