Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
सोयाबीन खाएं और दिखें खूबसूरत

सोयाबीन में अधिक मात्रा में प्रोटीन होने के कारण इसका पोषक मान बहुत अधिक होता है। प्रोटीन के साथ-साथ इसमें विटामिन और खनिज तथा विटामिन 'बी’ काॅमप्लेक्स और विटामिन 'ई ’ काफी अधिक मात्रा में होता है, जो शरीर निर्माण के लिए आवश्यक एमिनो ऐसिड प्रदान करते है।
हकीकत तो यह है कि सोयाबीन में दूध, अंडा तथा मांस से भी अधिक प्रोटीन होता है। सोयाबीन में लाभदायक रसायन तथा, सैपोनिन, साइटोस्टेरोल तथा फेनोलिक एसिड जैसे तत्व होने से यह त्वचा और बालों के लिए लाभदायक होता है।
सोयाबीन के बीजों को अंकुरित कर खाने से त्वचा का रंग साफ होता है, शारीरिक वृद्धि तेजी से होती है, कब्ज दूर होता है और दूसरी बीमारियां दूर भागती हैं। आज हम सोयाबीन खाने से होने वाले सौंदर्य लाभ के बारे में बताने जा रहें हैं।

त्वचा को नमी पहुंचाए
छिलके के साथ वाली सोयाबीन खाने से रूखी और पपड़ीदार त्वचा को नमी मिलती है साथ ही त्वचा से अतिरिक्त तेल साफ़ होजाता है। साथी ही यह हर तरह की त्वचा के लिए लाभदायक है।

असमय बुढ़ापा से बचाए
सोयाबीन खाने से त्वचा पर आये धब्बे, झुर्रियाँ और फाइन लाइन कम होने लगती हैं। इसमें पाये जाने वाला फीटोएस्ट्रोजन से शरीर में एस्ट्रोजन बनने लगता है जिसे झुर्रियाँ और फाइन लाइन कम हो जाती है।

स्किन रिजूवनैशन
सोयाबीन में मौजूद विटामिन ई मृत त्वचा की कोशिकाओं को फिर से बनता है। जिससे त्वचा फिर से जवां और खूबसूरत दिखने लगाती है। सोयाबीन पाउडर को पानी में मिला कर पेस्ट बनाये और इसे अपनी त्वचा पर लगाएं। थोड़ी देर के लिए छोड़ दें और फिर धो दें।

नाखून मजबूत करे
कुछ दिनों के लिए अपने भोजन में सोयाबीन को शामिल करें और आप महसूस करेंगे कि टूटे हुए नाखून ठीक होने लगें हैं। इससे आपके नाखून मजबूत होने और उनमें चमक आएगी। यही नहीं किसी भी प्रकार का संक्रमण भी ठीक हो जायेगा।

चमकदार बालों के लिए
सोयाबीन से आपके बालों में चमक आएगी क्योंकि इसे खाने से आपके बाल मजबूत और सॉफ्ट हो जाएंगे। साथी यह दो मुँहे बालों हटा कर बालों को रेशमी, मुलायम और चमकदार बनाता है।

बालों को झड़ने से रोके
सोयाबीन गंजापन और बालों का झड़ना रोकता है। आप बालों में लगाने के लिए सोयाबीन के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बालों की ग्रोथ होती है आगे होने वाले नुकसान से बच जाती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
