Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
हेयर रिमूवल क्रीम खरीदने से पहले जरुर पढ़ लें ये जरुरी बातें...
मार्केट में इन दिनों ढेर सारी हेयर रिमूवल क्रीम्स अवेलबल हैं, जिसके प्रचार धडल्ले से टीवी पर आते रहते हैं। हर एक कंपनी अलग कंपनियों से बेहतर होने का दावा करती हैं, पर अगर त्वचा विशेषज्ञ की मानें तो त्वचा पर इसके ढेर सारे साइड इफेक्ट हो सकते हैं।
उनका कहना है कि हेयर रिमूवल क्रीम खरीदने से पहले हमेशा एक पैच टेस्ट कर के देखना चाहिये कि कहीं त्वचा को तकलीफ तो नहीं हो रही है।

कैसे काम करती है हेयर रिमूवल क्रीम
बालों को हटाने वाली क्रीम, त्वचा में मौजूद प्रोटीन को तोड़ देती है। इससे बालों की जडे कमजोर को हर आसानी से निकल आती हैं, लेकिन इससे भी त्वचा पर असर होता है। तभी तो त्वचा में जलन और खुजली होने लगती है।

हेयर रिमूवल क्रीम के साइड इफेक्ट
हेयर रिमूवल क्रीम में कैमिकल मौजूद होने की वजह से त्वचा में जलन होती है। यदि इसे चेहरे, प्राइवेट एरिया और संवेदनशील त्वचा पर लगाया गया तो, हो सकता है कि आपको रियेएक्शन भी हो जाए।

क्या होगा अगर बताये गए समय से ज्यादा इस क्रीम को त्वचा पर लगे रहने दिया तो
ऐसा करने से त्वचा में जलन, खुजली, सूजन या लाल रंग के रैश भी पड़ सकते हैं। यह ज्यादातर संवेदनशील त्वचा वालों को ही नुकसान पहुंचाती है।

क्या इससे त्वचा का रंग काला पड़ सकता है
लगातार हेयर रूमवल क्रीम के प्रयोग से त्वचा का रंग काला भी पड़ सकता है।

क्या इसकी वजह से हेयर ग्रोथ ज्यादा होने लगती है
जी हां, इसके प्रयोग से बालों की ग्रोथ बढती तो है ही साथ में बाल पहले से भी ज्यादा मोटे आना शुरु हो जाते हैं।

हेयर रिमूवल क्रीम का प्रयोग कितनी बार करना सही है
हर इंसान की बालों की ग्रोथ अलग अलग होती है, इसलिये इसकी जरुरत भी अलग ही होनी चाहिये। कई लोगों को हर हफ्ते ही इसकी आवश्यकता पड़ती है तो कुछ को महीने के केवल एक बार। अगर आप इसे बार बार यूज करेंगी तो आपकी स्किन जल सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
