Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
ठंड के दौरान खुजली और रूसी से बचने के उपाय
सिर की त्वचा सूखी होने के कारण जलन,खुजली और रूसी की समस्या आ सकती है। सिर की सूखी त्वचा कभी कभी गंभीर समस्या जैसे एक्जिमा और सोरेसिस की ओर भी संकेत करती है। यह कोई गंभीर समस्या नहीं है परन्तु यह मौसम के अनुसार हो सकता है। यदि यह मौसम के कारण है तो घरेलू उपचार द्वारा इससे निपटा जा सकता है तथा हर बार मेडिकल जांच की आवश्यकता नहीं होती।
सर्दियों में रूसी दूर करने के लिये हेयर मास्क
यहाँ कुछ सरल घरेलू उपचार बताए गए हैं जिनके नियमित उपयोग से सिर की त्वचा की नमी बढ़ती है तथा सूखी त्वचा से संबंधित समस्याएं कम होती हैं।

#1: ऐप्पल सीडर विनेगर
पहले अपने सिर की त्वचा को पानी से गीला करें तथा फिर इसे सूखने दें।
अब ऐप्पल सीडर विनेगर और पानी की बराबर मात्रा मिलाएं और उसे स्प्रे बोतल में भरें।
कॉटन बॉल्स (रुई के फाहे) की सहायता से इस मिश्रण को अपने सिर की त्वचा पर लगायें।
इसे कुछ समय के लिए ऐसे ही छोड़ दें और फिर अपने बालों को हर्बल शैंपू से धोएं।
सिर की सूखी त्वचा से जल्दी छुटकारा पाने के लिए हर दूसरे दिन इस उपाय को अपनाएँ।

#2: टी ट्री ऑइल
एक टेबल स्पून वेजिटेबल ऑइल में 2-3 बूँद टी ट्री ऑइल मिलाएं।
अब इस मिश्रण को अपनी हथेलियों पर लें तथा तेल को अपने हाथों पर फ़ैलाने के लिए अपनी हथेलियों को रगड़ें। इस मिश्रण से धीरे धीरे अपने सिर पर मालिश करें।
अपने सिर की त्वचा की स्थिति में सुधार करने के लिए रोज़ सोने से पहले इस उपचार को अपनाएँ।

#3: एलो वीरा
अपनी उँगलियों की सहायता से एलोवीरा जेल को अपने सिर की त्वचा पर फैलाएं।
इसे 10-15 मिनिट ऐसे ही लगा रहने दें तथा फिर बालों को शैंपू से धो डालें।
इसका प्रतिदिन उपयोग करें जब तक आपको कोई सुधार न दिखने लगे।

#4: नीबू का रस
2 टेबलस्पून नीबू के रस में 3 चम्मच दही मिलाएं।
इसे अपनी सिर की त्वचा पर पर लगायें और 10-15 मिनिट तक रखा रहने दें।
शैंपू से धो डालें। इस मिश्रण को आप प्रतिदिन तब तक अपना सकती हैं जब तक खुजली और सूखापन गायब नहीं हो जाता।

#5: नारियल का तेल
नारियल के तेल को हल्का गरम करें और इससे सिर की त्वचा पर हलके हाथों से मालिश करें।
इसे कम से कम एक घंटे लगा रहने दें तथा बाद में इसे शैंपू से धो डालें।
उत्तम परिणाम के लिए इस आसान उपचार को सप्ताह में कम से कम तीन बार करें।




Click it and Unblock the Notifications
