Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
बरसात के मौसम में अपने बालों को दें स्टाइलिश लुक
बारिशें शुरू हो गईं हैं और हम खुशियां भी नहीं मना सकते। मानसून गर्मियों की तपिश से राहत दिलाने का काम करता है। लेकिन हर किसी की त्वचा इस मौसम के अनुकूल नहीं होती।
अगर आपके साथ भी ऐसी ही परेशानी है, जब आपके बाल उलझे-उलझे और बिगड़े हुए हैं और आपको समझ नहीं आ रहा कि इनके साथ क्या किया जाए, तो हम आपको इस मानसून के कुछ आसान से हेयर स्टाइल बता रहे हैं। लंबे चेहरे के लिये टॉप 6 हेयरस्टाइल

जूड़ा
जूड़ा बनाने में आसान हैं और झंझट मुक्त हैं। सारे बालों को इकट्ठा करें और पिन लगाकर उनका बन यानी जूड़ा बना लें। आप इसे टाइट या ढीला कैसा बनाना चाहती हैं यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसे कहां बनाना चाहती हैं। जूड़ा फॉरमल और केजुअल दोनों तरह के कपड़ों के साथ मैच हो जाता है।

फिशटेल
फिशटेल के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि यह स्टाइलिश और व्यावहारिक होते हैं। इन्हें बनाना काफी आसान है और यह बालों को आसानी से फिक्स कर देती हैं।

ऊंची पोनीटेल
खेलकूद और सक्रिय जीवन जीने वाली अधिकतर महिलाओं के लिए यह हेयरस्टाइल न केवल सबसे आसान है, बल्कि इसे काफी पसंद भी किया जाता है। अगर आपके पास वक्त की कमी है, बस अपने बालों को कसकर हाई पोनीटेल में बांध लें। जब बाहर तेज हवा और बारिश हो रही हो, ऐसे में आपके बालों का हाल बुरा नहीं होगा।

यूं ही छोड़ दें
अगर आपके बाल कर्ली या बहुत लंबे हैं, तो आप बार-बार उन्हें अपने कानों के पीछे करती रहती हैं। लेकिन इस मौसम में अपने बालों को यूं ही खुला छोड़ दें। इन्हें सीधा करने या कर्ल करने के बारे में न सोचें। हवाओं को भी आपके बालों के साथ अठखेलियां करने का मौका दीजिये और उन्हें लेने दीजिये आनंद आपकी खूबसूरती का। याद रखिये आपके बालों को भी सांस लेने की जगह चाहिये।

साइड स्वीप
बालों को एक ओर करना काफी अलग और क्लासी स्टाइल है। यह आपके लुक को राजसी लुक देता है। आप चाहें तो अपने बालों को साइड में बांध लें या फिर उन्हें खुला छोड़ दें। आप चाहें तो उन्हें साइड में कर चोटी भी बांध सकती हैं। कुछ बालों को खुला छोड़ना और कुछ की चोटी बांध लेना भी अच्छा विकल्प है। अपने बालों को नेचुरल टच देने के लिए उनमें उंगलियां फिरायें।



Click it and Unblock the Notifications
