Latest Updates
-
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए
कैसे बनाए ऑलिव ऑइल हेयर मास्क
Hair Care
oi-Staff
क्या आपके बाल रूखे और बेजान से दिखाई देते हैं? अगर आपको भी मुलायम और चमकदार बाल चाहिये तो ऑलिव ऑइल का प्रयोग करें। ऑलिव ऑइल से तैयार किया हुआ हेयर मास्क बालों में लगाने से बेजान और डैमेज बालों में भी जान आ जाती है।
ऑलिव ऑइल हर तहर के बालों के लिये अच्छा होता है। जब इसे शहद और विटामिन ई कैप्सूल के साथ मिक्स कर के बालों में लगाया जाता है तो बाल और भी अच्छे हो जाते हैं। हेयर मास्क में शहद मिलाने से डैमेज और दोमुंहे बाल ठीक हो जाते हैं।
READ: प्रयोग करें ऑलिव ऑयल और चेहरे से हटाएं मुंहासो के दाग
विटामिन ई कैप्सूल में काफी सारा एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो कि सिर के स्कैल्प को बालों को डैमेज होने से बचाता है। आइये जानते हैं कि रूखे बालों के लिये कैसे बनाएं ऑलिव ऑइल हेयर मास्क।

सामग्री-
- ½ कप एक्सट्रा वर्जिन ऑलिव ऑइल
- ¼ कप शहद
- 2-3 विटामिन ई कैप्सूल
बनाने की विधि -
- एक एयर टाइट जार लें और उसमें शहद तथा ऑलिव ऑइल मिक्स करें।
- अब विटामिन सी की कैप्सूल को खोल कर उसके पावडर को ऑलिव ऑइल के साथ मिक्स कर लें।
- इसे तब तक मिक्स करें जब तक मिश्रण स्मूथ ना हो जाए।
- यह बहुत ज्यादा चिपचिपा नहीं होना चाहिये।
- इस मास्क को सिर पर लगाने के लिये पेंट ब्रश का प्रयोग करें।
- इस मास्क को पूरे सिर पर लगाएं।
- उसके बाद अपने सिर को शॉवर कैप से ढंक लें। 90 मिनट तक सिर को ढंके रहें।
- उसके बाद सिर को हल्के गरम पानी से धो लें।
- बाल धोने के लिये प्राकृतिक या फिर आयुर्वेदिक शैंपू का प्रयोग करें।
- शुरु में आपको लगेगा कि आपके बाल चिपचिपे हैं, लेकिन बाद मे आपको बाल मुलायम हो जाएंगे।
Comments
English summary
How To Prepare Olive Oil Hair Mask?
Story first published: Saturday, April 18, 2015, 14:58 [IST]
Other articles published on Apr 18, 2015



Click it and Unblock the Notifications
