Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कलर किये हुए बालों को कैसे रखें मेंटेन
सफेद बालों को छुपाने के लिये या फिर बालों को एक नया लुक देने के लिये कई महिलाएं बालों में हेयर कलर करवाती हैं। मगर इसे करवाने के बाद उसे ठीक से मेंटेन न कर पाने की वजह से बालों के कलर बड़ी तेजी के साथ फेड होने लगते हैं।
The Biggest fashion Sale: Get 40% Off with Myntra discount coupons Hurry Up
आज हम आपको 7 टिप्स बताएंगे जिसे अपना कर आप अपना हेयर कलर लंबे समय तक के लिये मेंटेन कर सकती हैं। आपकी कोशिश यही होनी चाहिये कि आप एक अच्छी क्वालिटी का प्रॉडक्ट इस्तमाल करें और बालों को तेज धूप तथा प्रदूषण से बचाए रखें। आइये पढ़ते हैं जरुरी टिप्स -

अच्छे प्रॉडक्ट का इस्तमाल
अपनी पार्लर वाली से कहें कि वह आपके बालों में एक अच्छा प्रॉडक्ट लगाए जो सेफ भी हो और जल्दी उसका रंग भी ना उतरे।

कलर प्रोटेक्टिंग शैंपू
बालों में कलर करवाने के बाद आपको साधारण शैंपू का इस्तमाल रोक कर एक अच्छा शैंपू, कंडीशनर और सीरम खरीदना चाहिये जो खासतौर पर कलर किये हुए बालों के लिये बनाया गया हो।

बालों को कवर कर के निकलें
घर से बाहर निकलने से पहले सिर पर स्कार्फ, रुपट्टा या हैट पहन कर निकलें, जिससे आपका कलर फेड ना पड़े।

लाल रंग की डाई से बचें
लाल और नीले रंग बड़ी ही जल्दी बालों से फेड हो जाते हैं इसलिये बालों पर ऐसे रंग ना करवाएं।

बालों को नियमित ना धोएं
बहुत ज्यादा सिर धुलने से बालों का रंग आराम से फेड हो सकता है।

कंडीशनर लगाना ना भूलें
बालों में कंडीशनर लगाना न भूलें क्योंकि बालों में कलर लगाने से बाल रूखे और कठोर बन जाते हैं।

बालों की देखभाल करें
अपने बालों को गरम नारियल तेल से मसाज करना ना भूलें। बालों को हमेशा हल्के गुनगुने पानी से ही धोएं।



Click it and Unblock the Notifications
