Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
प्याज के इन सदाबहार हेयरमास्क से न टूटेंगे न झड़ेंगे बाल, एक बार ट्राय करके देखे

हमारे घरों में नियमित रुप से खाना पकाते समय और सलाद में प्याज का उपयोग किया जाता है। बिना प्याज के सब्जी तो एकदम बेस्वाद सी लगती है। लू के मौसम में तो प्यास किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं होता है। लेकिन आपको मालूम में स्वास्थय के ही नहीं सौंदर्य के लिहाज से भी प्याज किसी वरदान से कम नहीं होता है। प्याज के रस में मौजूद सल्फर बालों की ग्रोथ करता है, साथ ही हेयर फॉल रोकने के हेल्पफुल होता है।
सल्फर के अलावा इसमें विटामिन A, B6, C और E, क्रोमियम, सोडियम, पोटैशियम, आयरन, डायटरी फाइबर जैसे ढेरों न्यूट्रिएंट्स होते हैं। अगर इसके रस को अलग-अलग चीजों के साथ मिक्स करके बालों और जड़ों पर लगाएं जाएं तो बालों से जुड़ी कई प्रॉब्लम्स दूर किया जा सकता है।

आइए जानते है कि घने लहराते और सिल्की बालों के लिए कौनसा हेयरपैक यूज में लिया जा सकता है।
प्याज और बीयर
2-2 चम्मच प्याज के रस और बीयर को मिक्स कर लें। इसे स्कल्प पर लगाएं। 30 मिनट बाद धो लें। हफ्ते में 2 बार ऐसा करने से बाल मजबूत, घने और मुलायम होंगे।
शहद के साथ प्याज का रस
तीन तिहाई प्याज के रस के साथ एक चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को बालों की जड़ो पर लगाए और आधे घंटे के बाद इसे माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें।
दही और प्याज का रस
दही आपके हेयर फॉल की समस्या से निजात दिलाता है। प्याज के रस में 2 टेबल स्पून दही को मिलाकर बालों में लगा लें। अब आधे घंटे के बाद बालों को धो लें।
नारियल तेल
दो चम्मच नारियल का तेल और एक चम्मच प्याज का रस को मिक्स करके एक मिश्रण बना लें। इसे रात में सोने से पहले अपने बालों के जड़ों पर लगाएं और सुबह उठकर बालों को धो लें। इससे बालों की अच्छी ग्रोथ करने में हेल्प मिलती है।
ऑलिव ऑयल और प्यास का रस
ऑलिव ऑयल बालों के मसाज के लिए बहुत ही अच्छा माना जाते है। यह जड़ों को नरिश करने के साथ ही बालों से ड्रेंडफ की समस्या भी दूर करता है।
3 टेबलस्पून प्याज के रस के साथ डेढ़ चम्मच ऑलिव ऑयल मिला ले।
अब बालों का सिर के चारों तरफ मसाज करें । अब 2 घंटे के बाद इसे माइल्ड शेम्पू से बाल धो लें।
डेंड्रफ फ्री और मजबूत बालों को इस नुस्खे को रोज अपनाएं।
नींबू और प्याज का रस
दो चम्मच प्याज और नींबू के रस को मिक्स कर लें। इसे अच्छी तरह पूरे बालों पर लगाएं। एक घंटे बाद बाल धो लें। हफ्ते में 2 बार ऐसा करें। बाल घने और मजबूत बनेंगे और डैंड्रफ दूर होगी।
अंडे की जर्दी और प्याज का रस
2 चम्मच प्याज के रस में एक अंडेक की सफेदी मिलाकर इसे मिक्स करें। इससे पूरे स्कल्प पर मसाज करें। एक घंटे बाद बाल धो लें। हफ्ते में 2 बार ऐसा करें। इससे बालों की ग्रोथ होगी और हेयरफॉल की समस्या से मुक्ति मिलेगी।



Click it and Unblock the Notifications