Latest Updates
-
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच
फटे होटों के लिए नारियल का तेल
क्या आप फटे होठों से परेशान हैं? क्या सर्दियाँ आते ही आपके होठ सूखे रहने लग जाते हैं ? क्या अनेकों लिप बाम्स इस्तेमाल करने के बावजूद भी यह परेशानी रहती है? यदि हाँ, तो आप नारियल के तेल इस्तेमाल का कर सकते हैं जो की बरसों से फटे होठों के इलाज के लिए कारगर नुस्खा है|
जब होठ सूखे और पपड़ीदार रहने लगते हैं तो रोजाना इन्हे मॉइस्चराइज करना जरूरी है| होठों के फटने के कई कारण हैं| मुख्य रूप से यह मौसम बदलने से और ज्यादा जीभ फेरने से फटते हैं| अपने होठों को मॉइस्चराइज करने के लिए महँगी अनेकों फ्लेवर्स वाली लिप बाम इस्तेमाल करने की बजाय नारियल तेल का इस्तेमाल करें| मीठा नारियल तेल होठों को मॉइस्चराइज करता है जिससे ये नरम और मुलायम रहते हैं|
नारियल के दूध से होने वाले स्वास्थ्य लाभ
नारियल का तेल इस्तेमाल करने के तरीके

1. सूखे और पपड़ीदार होठों को ठीक करने के लिए बेहतरीन लिप स्क्रब के रूप में नारियल तेल का इस्तेमाल
इस स्क्रब को तैयार करने के लिए 1 टेबल स्पून नारियल के तेल में 1 टेबल स्पून नमक मिला लें| कॉटन की सहायता से इसे होठों पर लगाएं| एक मिनट तक लगातार होठों पर इसका मसाज करते रहें| कुछ समय बाद आप महसूस करेंगे कि होठ मुलायम हो गए हैं| इसके बाद इसे तौलिये से पौंछ लें और और सुखा दें|
2. रोजाना लिप बाम की बजाय नारियल का तेल इस्तेमाल करें
अपनी हथेली पर नारियल के तेल कि कुछ बूंदें लें और अपने होठों को इसमें डुबो लें|
थोड़ा सा तेल होठों पर लगा लें और इसकी मसाज करें|
जब भी आप होठों को सूखा महसूस करें तभी इस क्रिया को दोहरा सकते हैं|
3. होम मेड लिप बाम
1 टेबल स्पून जैतून का तेल, 1 टेबल स्पून नारियल का तेल और ¾ टेबल स्पून शहद को मिला लें|
इस मिश्रण को ढक्कन लगाकर जार में भी रख सकते हैं
दिन में जब भी होठों को नरम और मुलायम बनाना हो तभी इस लिप बाम का इस्तेमाल कर सकते हैं|



Click it and Unblock the Notifications
