Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नेचुरल स्किन केयर के लिए करें इन पत्तियों का इस्तेमाल
हर कोई चाहता है कि उनकी त्वचा स्वस्थ और चमकदार हो। खासकर कॉलेज जाने वाली लड़कियों और जवान महिलाओं में ऐसी सोच ज्यादा देखने को मिलती है। लड़कियों के लिए नेचुरल स्किन केयर किसी भी दूसरी चीज से ज्यादा महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि वह हमेशा खास और दूसरे से अलग दिखना चाहती है। कुछ पत्तियां ऐसी होती है, जिससे त्वचा में निखार लाया जा सकता है।
इससे न सिर्फ आपकी खूबसूरती में इजाफा होगा, बल्कि आप खुद को दूसरों के सामने भी अच्छे से पेश कर पाएंगे। अब आप सोच रही होंगी कि ऐसे कौन से हर्ब हैं, जो आपकी त्वचा में निखार लाते हैं? वैसे तो कई नेचुरल हर्ब हैं जो त्वचा में निखार लाते हैं और इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है। आइए हम आपको नेचुरल स्किन केयर के कुछ हर्ब के बारे में बताते हैं। वजन कम करने वाली पांच चाय

नीम की पत्ती:
स्किन केयर में नमी की पत्ती काफी कारगर साबित होती है। इससे त्वचा में प्राकृतिक निखार आता है। नीम की पत्ती के पाउडर और पिसी हुई गुलाब की पंखुड़ी को नींबू के रस के साथ मिलाकर लगाने से त्वचा चमकदार बनती है

एवाकाडो:
एवाकाडो का इस्तेमाल त्वचा में प्राकृतिक चमक लाने और रूखी त्वचा से छुटकारा पाने के लिए किया जाता है। एवाकाडो में बड़ी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जिससे क्षतिग्रस्त त्वचा ठीक हो जाती है।

चंदन की लकड़ी:
स्किन केयर में चंदन की लकड़ी भी जादुई असर करती है। जितने भी स्किन केयर प्रोडक्ट या दवाइयां होती हैं, उनमें चंदन जरूर रहता है। इसमें त्वचा की सामान्य समस्या जैसे पिंपल, ददोरा और मुहांसे से लड़ने की अद्भुत क्षमता होती है। चंदन की लकड़ी को त्वचा पर लगाने से ये चिकनी बनती है।

हल्दी:
नेचुरल स्किन केयर में हल्दी का भी जवाब नहीं। इसमें एंटी-फंगल और एंटी इंफ्लैमटॉरी का गुण पाया जाता है, जिससे पिंपल, मुहांसे और स्किन पिग्मेंटेशन नहीं होता है।

एलोवेरा:
एलोवेरा से त्वचा चमकदार और स्वस्थ बनती है। इसमें पाया जाने वाला एंटी इंफ्लैमटॉरी का गुण त्वचा की बाहरी परत को सुरक्षा प्रदान करता है और जलन को कम करता है।

बादाम की पत्ती:
बादाम की पत्ती से बनने वाले तेल से भी त्वचा चमकदार और स्वस्थ बनती है। यह त्वचा को नम रखता है और ठंड में इस्तेमाल किए जाने वाले कई प्रोडक्ट को बनाने में इसका इस्तेमाल किया जाता है।

केमोमाइल:
नेचुरल स्किन केयर में केमोमाइल भी काफी प्रभावी होता है। इससे त्वचा को काफी फायदा पहुंचता है। इसमें पाया जाना वाला अल्फा बिसाबोलो त्वचा की झुर्रियों को कम करता है।

विच हेजल:
विच हेजल से सीबम के उत्पादन को नियंत्रित करता है, जिससे त्वचा साफ और ऑयल फ्री रहती है। यह पूरी तरह से नेचुरल है। साथ ही यह त्वचा की जलन को कम करता है और लाल निशान को भी हटाता है।

तुलसी:
तुलसी की पत्ती में अस्ट्रिंजंट का गुण पाया जाता है, जो कि पिंपल और डार्क सर्किल की समस्या से छुटकारा दिलाता है।



Click it and Unblock the Notifications
