Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Beauty Tips: त्वचा रूखी है तो उसे ऐसे रखें हाइड्रेट
हाईड्रेटेड त्वचा की उम्र धीरे धीरे बढ़ती है और ऐसी त्वचा पर मुंहासे आने की संभावना भी कम होती है। जी हाँ, आपने सही सुना! आपकी समझ के विपरीत त्वचा को मॉस्चराइज़ करने से मुंहासे आने की संभावना कम हो जाती है।
AMAZON FASHION SALE! Starts from Rs.299 and Get more than 60% Cashback
त्वचा के पी एच स्तर को सामान्य बनाये रखने के लिए उचित मात्रा में नमी की आवश्यकता होती है। यदि पी एच का स्तर सामान्य नहीं रहा तो मुंहासे आने की संभावना बहुत अधिक होती है।
कई बार त्वचा के बहुत अधिक तैलीय (ऑइली) होने पर चेहरे को मॉस्चराइज़ करने के लिए तेलों का ही प्रयोग किया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह अतिरिक्त ऑइल पहले से ही उपस्थित ऑइल के प्रभाव को प्रभावहीन बना देता है।
कुछ कारणों से यह वास्तव में काम करता है। अत: यहाँ त्वचा को हमेशा हाईड्रेटेड रखने के उत्तम तरीके बताए गए हैं। इन तरीकों के बारे में जानें तथा उनका उपयोग करें।

1. ग्लिसरीन: ग्लिसरीन अत्यंत शुष्क त्वचा के लिए बहुत अच्छा मॉस्चराइज़र है। नहाने से पहले या मुंह धोने से पहले चेहरे पर ग्लिसरीन लगायें। अधिक लाभ के लिए अपने मॉस्चराइज़र में ग्लिसरीन मिलकर लगायें।

2. नारियल का तेल: जी हां, नारियल तेल का उपयोग चेहरे पर किया जा सकता है। रात में सोते समय नारियल के तेल से चेहरे की मालिश करें तथा सुबह उठकर नरम और मुलायम त्वचा पायें। स्किन को हाईड्रेटेड रखने के लिए इस उपाय को अवश्य अपनाएँ। रूखी त्वचा को कांतिमय बनाने के लिये 20 उपाय

3. एलो वेरा जैल: त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के लिए एलो वेरा सबसे अच्छा घटक है। इसका उपयोग आप दिन में कभी भी कर सकते हैं।

4. विटामिन ई ऑइल: विटामिन सी के कैप्सूल से तेल निकालकर उसे अपने लोशन या क्रीम में मिलाकर लगायें और त्वचा को मॉस्चराइज़ करें। विश्वास करें, त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के लिए इसे अपनाएँ और आप बाद में अवश्य हमें शुक्रिया कहेंगे।

5. ऑलिव ऑइल (जैतून का तेल): ऑलिव ऑइल त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है क्योंकि इसमें पोषक तत्व तथा विटामिन ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। रात में सोने से पहले इस तेल से त्वचा की मालिश करें और सुबह आपकी त्वचा नरम और मुलायम हो जायेगी।

6. रोज़ वॉटर (गुलाब जल): चेहरे को दिन भर नम बनाये रखने के लिए चेहरे पर गुलाब जल छिडकें। जब भी आपको त्वचा सूखी लगे तब आप इसका छिड़काव करें। यह हाईड्रेटेड त्वचा पाने का सबसे आसान तरीका है।



Click it and Unblock the Notifications
