Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
चाहिए, खिलती दमकती स्किन तो समुद्री नमक से बनाएं स्क्रब
नमक, खाने में इस्तेमाल हो तो, स्वाद को बांधे रखता है। वहीं नमक के समुद्री स्वरूप यानी कि समुद्री नमक को अगर स्किन केयर में इस्तेमाल करें तो, त्वचा की गंदगी निकाल उसे मुलायम बनता है और उसकी रंगत को भी बरकरार रखता है।
ऐसा इसलिए क्योंकि समुद्री नमक में पाए जाने वालें एंटीऑक्सीडेंट्स और एक्स्फोलीएट एजेंट्स के कारण त्वचा से टॉक्सिन और गंदगी निकल जाती है। त्वचा में रमने वाली इसी गंदगी की वजह से ही स्किन में इंफेक्शन होते है और त्वचा आपकी प्राकृतिक रंगत खो देती है।
ऐसे में अगर आप चाहते है कि आपकी त्वचा साफ और निखरी हुई लगे तो, समुद्री नमक का इस्तेमाल बेहतरीन ऑप्शन है। साथ ही साथ अगर इस नमक के साथ कुछ प्राकृति चीजों को भी मिला लिया जाए तो, स्किन साफ होने के साथ निखर भी जाएगी। इतना ही नहीं बाजारू स्किन स्क्रबर्स के मुकाबले, होममेड और प्राकृतिक, यह स्क्रब्स त्वचा को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचाते।
इसलिए आज बॉल्डस्काई पर हम आपसे साझा करने जा रहें है, समुद्री नमक से बनने वाले कुछ होममेड स्क्रबर्स की विधि। जिनकी मदद से आप घर बैठें ही त्वचा की गंदगी निकाल उसे निखार सकते है।
सर्तकता : यहां बताए जा रहें तमाम स्क्रबर्स को पूरी त्वचा पर इस्तेमाल करने से पहले, त्वचा के छोटे से पैच पर लगाकर टेस्ट जरूर करें, फिर ही इसे पूरी स्किन पर लगाएं।

1. समुद्री नमक + नारियल तेल
2 टेबिल स्पून समुद्री नमक के साथ 3-4 टेबिल स्पून नारियल के तेल को मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। अब इसे अपने चेहरे पर 5-10 मिनिट के लिए हल्के -हल्के मलें और फिर गुनगुने पानी से मुंह धो लें। हफ्ते में एक बार इसे लगाने से,चेहरे का चिपचिप पन दूर होने के साथ ही स्किन और साफ होगा जाएगी।

2. समुद्री नमक + कॉफी बीन्स
एक बाउल में 3 टेबिल स्पून समुद्री नमक और 2 टी स्पून पीसी हुई कॉफी के साथ 2 टेबिल स्पून डिस्टिल्ड पानी मिलाएं। चम्मच की मदद से इन सभी चीजों को बढ़िया से मिला लें। इस तैयार मिक्सचर को त्वचा पर हल्के से मलें। फिर गुनगुने पानी से साफ करें, इससे त्वचा की डेथ स्किन निकल जाएगी।

3. समुद्री नमक + नींबू का रस
4 टेबिल स्पून नींबू के रस में 3 टेबिल स्पून समुद्री मिक्स करें। इस तरह तैयार मिक्सचर को स्किन पर 5-10 मिनिट के लिए रब कर, गुनगुने पानी से धो लें। वीकली इस स्क्रबर का इस्तेमाल करने से त्वचा की डलनेस निकल जाएगी और आपकी स्किन चमक उठेगी।

4. समुद्री नमक + आॅटमील और आॅलिव आॅइल
एक टेबिल स्पून आॅटमील के साथ 3 टेबिल स्पून समुद्री नमक और 4 टेबिल स्पून आॅलिव आॅइल एक साथ मिक्स करें। हल्के-हल्के हाथ से इसे अपनी त्वचा में स्क्रब करें, 10-15 मिनिट के लिए रब करने के बाद, इसे गुनगुने पानी से धो लें। महीने में इसे दो बार लगाने से त्वचा पूरें टाइम मॉइश्चराइज्ड रहेंगी।

5. समुद्री नमक + ब्राउन शुगर और गुलाब जल
4 टेबिल स्पून गुलाब जल, 3 टी स्पून ब्राउन शुगर के साथ 2 टेबिल स्पून समुद्री नमक मिलाकर बढ़िया से मिक्स कर लें। अब इस तैयार मिक्सचर को अपनी पूरी त्वचा पर लगाए और 10 मिनिट के लिए हल्के-हल्के स्क्रब करें। फिर सादा पानी से स्किन को साफ करें, महीने में एक बार इसे लगाने से त्वचा मॉइश्चराइज्ड होने के साथ ही नर्म और मुलायम भी हो जाएगी।

6. समुद्री नमक + एप्पल सीडर विनेगर
3 टेबिल स्पून समुद्री नमक और 1 टेबिल स्पून एप्पल सीडर विनेगर के साथ डिस्टिल्ड पानी की 1 टेबिल स्पून मिलाकर एक मिक्सचर बना लें। फिर इस तैयार मिक्सचर को 10 मिनिट के लिए त्वचा पर रब करें और फिर गुनगुने पानी से नहा लें। हफ्ते में एक बार इसे लगाने से आपी त्वचा मुलायम होने के साथ ही चमक भी उठेगी।

7. समुदी नमक+ एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल की 3 टेबिल स्पून और 4 टेबिल स्पून समुद्री नमक को अच्छे से मिक्स कर लें। इस तैयार मिक्सचर को आप इसे अपनी पूरी त्वचा पर 5 मिनिट के लिए स्क्रब कर गुनगुने पानी से धो लें। हफ्ते में एक बार इसके इस्तेमाल से आपको त्वचा के गहरे धब्बों से छुटकारा मिल जाएगा।

8. समुद्री नमक + बादाम तेल
तीन टेबिल स्पून समुद्री नमक के साथ 2 टेबिल स्पून बादाम के तेल को मिलाकर बनें स्क्रबर को लगाए। 10 मिनिट के लिए इसे स्किन पर स्क्रब कर गुनगुने पानी से धो लें, इससे आपकी त्वचा बेदाग चमक उठेगी।



Click it and Unblock the Notifications
