Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
गले की प्यास बुझाए ये मसाला वॉटरमेलन जूस
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
गर्मी का मौसम आ गया है और बाजार में भी तरबूत की भरमार लगने लगी है। तरबूज अधिकतर लोगों को पसंद आता है, तो अगर आपको भी तरबूज पसंद है तो, मसाला वॉटरमेलन जूस पीना बिल्कुल भी ना भूलें। अगर आप सोंच रहे हैं कि इसे पीने के लिये आपको कहां जाना होगा तो, ऐसा मत सोंचिये क्योंकि इसे आप खुद ही घर पर बना सकते हैं।
मसाला वॉटरमेलन को बनाने के लिये आपको कुछ भुने हुए मसालों की आवश्यकता पडे़गी। यह मसाला वॉटरमेलन जूस पीने के बाद आपका शरीर अंदर से तर हो जाएगा। गर्मियों में तरबूज खाने से शरीर को 92% पानी और 6% शक्कर मिलती है। साथ ही यह विटामिन ए, सी और बी6 का सबसे बड़ा स्त्रोत है। आइये जानते हैं मसाला वॉटरमेलन जूस बनाने की विधि-
READ: तरबूज खाने का स्वास्थ्य लाभ
कितने- 1 गिलास
तैयारी में समय- 10 मिनट

सामग्री-
- तरबूज- 1 कप
- जीरा- 1छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- चुटकीभर
- चाट मसाला- चुटकीभर
- नमक- स्वादअनुसार
- पानी- जरुरत के हिसाब से
विधि-
- कढ़ाई गरम करें, उसमें जीरा भूनें और फिर उसे ठंडा कर के मिक्सी में उसका पाउडर बना लें।
- तब तक के लिये मिक्सी में तरबूज को पानी मिला कर बारीक पीस लें।
- अब इसके साथ जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक और चाट मसाला मिक्स करें।
- एक बार फिर से मिक्सी चलाएं।
- फिर जूस को कांच के ग्लास में डाल कर सर्व करें।
- आप चाहें तो ऊपर से बर्फ भी डाल सकते हैं।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
