Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
इंटरनेशनल टी डे: आपके लिये 5 रिफ्रेशिंग टी रेसिपी
हर साल 15 दिसंबर को पूरे विश्व में इंटरनेशनल टी डे मनाया जाता है, जिसका मकसद चाय के महत्व को दर्शाना है। पहला अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस 15 दिसम्बर 2005 को नई दिल्ली में मनाया गया था और दूसरा अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस समारोह 15 दिसंबर 2006 को श्रीलंका में आयोजित की गई।
चाय के बिना कई लोगों के दिन की शुरुआत नहीं होती। अगर चाय हमारी जिंदगी में ना होती तो शायद हम अपने कई सारे काम अधूरे ही छोड़ देते क्योंकि बिना चाय पिये हमारा मूड फ्रेश ही नहीं हो पाता। भारत में चाय का कारोबार कई सालों से चलता आ रहा है।
भारत के गवर्नर जनरल लॉर्ड बैंटिक ने १८३४में चाय की परंपरा भारत में शुरू की थी। इसके बाद असम में चाय के बाग लगाए गए। यहां की चाय विदेशों में भी ट्रांसपोर्ट होती है, जिसकी वहां काफी डिमांड है।
यहां की मसाला चाय और अदरक वाली चाय के ना केवल भारत में ही बल्कि विदेशों में भी लोग दीवाने हैं। आज इंटरनेशनल टी डे पर हम आपको कुछ अलग-अलग चाय बनाने की रेसिपी सिखाएंगे जिसे आप आराम से घर पर बना सकती हैं। तो चिलिये देखते हैं इसकी विधि -

टेस्टी मैंगो टी
अगर आम का सीज़न हो तो आप इस चाय को बनाना ना भूलें। मैंगो टी पीने में बहुत ही टेस्टी होती है क्योंकि इसमें न केवल आम बल्कि पाइनएप्पल जूस भी मिला होता है। टी बनाने के लिये इसमें टी बैग्स भी डाले जाते हैं। रेसिपी पढ़नें के लिये यहां क्लिक करें: टेस्टी मैंगो टी

एप्पल एंड मिंट टी पंच
एप्पल एंड मिंट टी पंच एक ऐसा ड्रिंक है जो नॉन एल्कोहलिक है और क्रिसमस के अवसर पर आराम से पेश की जा सकती है। आइये जानते हैं एप्पल एंड मिंट टी पंच को बनाने की विधि-एप्पल एंड मिंट टी पंच

मसाला चाय
भारतीय मसाला चाय ना केवल यहीं पर फेमस है बल्कि विदेशों में भी लोग इसे पीने के लिये पागल रहते हैं। यह स्वास्थ्य के लिये भी काफी अच्छी होती है। सर्दी में मसाला चाय पीने से शरीर गर्म हो जाता है। अच्छा होगा कि आप घर पर ही मसाला चाय बनाना सीख लें, जिससे आपको बाहर की चाय ना पीनी पड़े। मसाला चाय बनाने की विधि- मसाला चाय

आइस टी
घर पर आइस टी बनाना आम चाय बनाने की तुलना में काफी आसान है। यह काफी टेस्टी भी लगती है। तो घर पर अगर दोस्त या महमान आ रहे हों, तो आप गर्मियों के दिनों में उन्हें यह स्पेशल आइस टी पिला कर स्वागत कर सकती हैं। आइस टी बनाने की विधि: आइस टी

अदरक वाली चाय
अदरक वाली चाय काफी सिंपल और टेस्टी चाय होती है, जो हर घर में पी जाती है। इसे बनाने के लिये पानी, इलायची और कुटी हुई अदरक को मिला कर पानी खौलाएं। जब अदरक अपना रस पानी में छोड़ दे तब उसमें शक्कर और चाय की पत्ती मिलाएं। फिर कुछ देर के बाद इसमें दूध मिला कर पका लें। लीजिये बन गई आपकी अदरक वाली चाय।



Click it and Unblock the Notifications
