Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कियारा और माधुरी की तरह ग्लिटर सिल्वर साड़ी पहनकर पार्टी में दिखें गार्जियस
जब भी पार्टी में खुद को तैयार करने की बात होती है तो अक्सर लड़कियां सीक्वेंस स्टाइल को प्राथमिकता देती हैं। वैसे सिर्फ आम लड़कियां ही नहीं, बॉलीवुड दीवाज भी सीक्वेंस व शिमरी आउटफिट को पहनना काफी पसंद करती हैं। वैसे तो आप इसे वेस्टर्न वियर में इसे आसानी से कैरी कर सकती हैं, लेकिन एथनिक वियर खासतौर से साड़ी में इसका लुक एक अलग ही नजर आता है। हाल ही में कियारा आडवाणी और माधुरी दीक्षित नेने भी सिल्वर शिमरिंग साड़ी में नजर आईं, जिसमें उनका लुक बेहद एलीगेंट और एकदम पार्टी परफेक्ट नजर आ रहा था। तो, आइए हम उनकी साड़ी पर एक नज़र डालते हैं और देखते हैं कैसा था उनका लुक-

एक सिल्वर शिमरिंग साड़ी में कियारा आडवाणी
कियारा आडवाणी ने इस लुक में एक शानदार स्पार्कलिंग सिल्वर साड़ी को कैरी किया था, जिसे चमकीले छोटे क्रिस्टल और डिजाइनर गोल्डन धारीदार स्ट्राइप्स लुक दिया गया था। उनकी साड़ी में थिक गोल्डन रफ़ल्ड बॉर्डर था। कबीर सिंह एक्ट्रेस ने अपनी साड़ी के पल्लू को ओपन लुक दिया। वहीं, कियारा ने अपनी इस साड़ी को एक स्टाइलिश बैकलेस ग्रे सादे ब्लाउज के साथ तैयार किया। गुड न्यजू एक्ट्रेस ने एक हील्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया और सिल्वर-टोन्ड सुंदर स्टड, बैंगल्स और रिंग के साथ अपने लुक को एक्सेसराइज़ किया। कियारा ने अपने हेयर्स को साइड-पार्टेड वेवी लुक दिया। वहीं सूक्ष्म कोहल आईज, लाइट आई शैडो, सॉफ्ट ब्लश और ग्लॉसी पिंक लिप शेड के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया।

सिल्वर सीक्वेंस साड़ी में माधुरी दीक्षित
डांस दीवाने सीजन 2 के लिए, माधुरी दीक्षित नेने ने एक सीक्वेंस सिल्वर साड़ी को चुनां उनकी साड़ी रिम्पल और हरप्रीत नरुला द्वारा डिजाइन की गई थी और उन्होंने इस साड़ी को ओपन पल्लू स्टाइल में डिजाइन किया, जिसमें वह बेहद ही गार्जियस व एलीगेंट लग रही थी। माधुरी दीक्षित के पल्लू पर टैसल डिटेलिंग बार्डर था। दिल तो पागल है एक्ट्रेस ने अपनी साड़ी को एक स्लीवलेस ब्लाउज के साथ टीमअप किया, जिसमें मल्टी-कलर फ्लोरल पैटर्न था। माधुरी दीक्षित ने अपने लुक को हील्स के साथ कंप्लीट किया। अपने लुक को त्यानी ब्रांड के रेड और ग्रीन कलर के पर्ल्स डिटेल्ड ईयररिंग्स, कड़ा और झुमके के साथ एसेसराइज किया। धक-धक गर्ल ने अपने हेयर्स साइड-पार्टेड ओपन लुक दिया। वहीं मेकअप मे उन्होंने प्वॉइंटेड ब्रो, काजल, पिंक चीकबोन्स और रेड लिप टिंट के साथ गार्जियस बनाया।

आपको इन दोनों एक्ट्रेस में से किसका सिल्वर सीक्वेंस साड़ी लुक सबसे अच्छा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
