Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
शुगर फ्री के नाम पर कही स्लो पॉइजन तो नहीं खा रहे हैं आप, जाने इसके साइड इफेक्ट्स
आप मधुमेह के मरीज है और मोटापा से बचने के लिए चीनी की बजाय शुगर फ्री टेबलेट्स का इस्तेमाल करती हैं तो आपको सर्तक होने की ज्यादा जरुरत है। शुगर फ्री गोलियां आपको मधुमेह से बचाने की जगह आपकी सेहत बिगाड़ सकती हैं, जानिए कैसे। शायद ही आप जानते होंगे कि खाने में मिठास बनाए रखने के लिए इस्तेमाल होने वाले ये आर्टिफिशियल स्वीटनर आपको मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर और दिल संबंधी रोग लगा सकते हैं। ऐसा एक शोध में भी सामने आ चुका है कि आर्टिफिशियल स्वीटनर के इस्तेमाल से लोगों के पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। इसका इस्तेमाल करने से व्यक्ति को भूख नहीं लगती।
शोधकर्ताओं के अनुसार लोगों को लगता है कि अगर वो चीनी की जगह आर्टिफिशियल स्वीटनर का इस्तेमाल करेंगे तो वो हेल्दी रहेंगे। बहरहाल वो ये नहीं जानते कि इसका सेवन उन्हें मोटापा और दिल संबंधी रोग लगा सकता है। आइए जानते है कि इससे होने वाले नुकसान।

आंखों पर डालती है असर
अधिक शुगर फ्री टैबलेट का सेवन आपकी आंखों पर भी असर डालता है। इसका प्रयोग आपकी आंखों की रोशनी को भी कम कर सकता है।

गर्भावस्था में सुरक्षित
सुगर फ्री गोलियों का निर्माण करने वाली कंपनियों ने इसे गर्भावस्था में भी सुरक्षित माना है | इसका इस्तेमाल गर्भावस्था के दौरान भी बिना किसी डर के किया जा सकता है जो बच्चे और मां दोनों के लिए सेफ रहेगा और बच्चे में डायबिटीज का खतरा भी नहीं रहेगा।
Most Read : कैसे इंसुलिन नियंत्रण करता है डायबिटीज, जानिए क्यों है जरुरी?

बढ़ सकता है ब्लडप्रेशर
अगर आपको मधुमेह के साथ-साथ ब्लड प्रेशर की भी समस्या है तो इनका इस्तेमाल बहुत ही सोच समझकर करें। इनका अधिक सेवन आपके ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है।

कैंसर का कारण बन सकती हैं
इसे बनाते वक्त इस्तेमाल किया जाने वाला पदार्थ सेक्रिन आपको कैंसर की समस्या में उलझा सकता है |

शरीर कमजोर बनाती है
अगर इन गोलियों का सेवन ज्यादा कर लिया जाए तो इससे आपके भूंख में हानि होगी जिसके चलते आपके शरीर में कैलोरी की मात्रा की कमी हो सकती है और आपको कमजोरी भी हो सकती है।

हृदय रोग का कारण
इनका ज्यादा सेवन आपको कई तरह के हार्ट प्रॉब्लम में डाल सकता है।

सावधानी:
अगर आपको ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आप इसका सेवन न करें |



Click it and Unblock the Notifications
