Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
ड्राई स्किन को नम बनाने के लिये खाएं...
सर्दियां आते ही शरीर पूरी तरह से ड्राई होने लगता है। यह शरीर की एक बड़ी समस्या है जिसे हम सभी झेलते हैं और इससे जल्द से जल्द छुटकारा पाने की कोशिश करते हैं। पर दोस्तों सर्दी को आने से नहीं रोका जा सकता, पर अपनी ड्राई स्किन को कोमल और नम जरुर बनाया जा सकता है। कुछ ऐसे आहार हैं जिन्हें खाने से आप सर्दियों की इस समस्या से मुक्ती पा सकते हैं।
सर्दियों के दिनों में आपको ख्याल रखना होगा कि आप हाइड्रेटिंग फूड का सेवन करें जिससे आपकी स्किन में नमी रहे और वह कोमल बनी रहे। पालक और एवाकाडो कुछ ऐसे फल और सब्जियां हैं जो आपके शरीर के अंदर नमी को बनाए रखने में मदद करेंगे। आइये और जानते हैं उन फलों और सब्जियों के बारे में जो सर्दियों के दिनों में त्वचा को मुलायम बनाने के लिये खानी चाहिये।

नारियल तेल
नारियल तेल में जो फैट होता है वह आपकी स्किन को अंदर से नम रखता है।

खीरा
खीरे में सिलिका होता है जो कि त्वचा में लचीलापन लाता है और उसे नम रखने में मदद करता है।

धनिया
इस आहार में सिलिका होता है जो आपको सर्दियों में जरुर खाना चाहिये। इससे ड्राई स्किन में नमी आती है।

अलसी का बीज
यह शरीर के अदंर नमी को बरकरार रखने में मदद करती है। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है।

अखरोट
आपकी त्वचा को माइस्चराइजर की जरुरत होती है और यह आपको अखराट खाने से मिलेगा। त्वचा के अलावा यह दिमाग के लिये भी बहुत अच्छा माना जाता है।

ऑलिव ऑइल
यह जैतून का तेल है जिसमें विटामिन ई और स्वस्थ वसा मौजूद होता है। विटामिन ई से त्वचा में नमी आती है।

पालक
इसमें बहुत सारा फाइटोकैमिकल्स होते हैं जो कि त्वचा को स्वस्थ रखने के साथ ही उसे नम भी रखते हैं।

नट्स
सर्दियों में आपको बहुत से मेवे खाने चाहिये, खासतौर पर नट्स आदि। इससे ड्राई स्किन में तेल पहुंचता है।

गाजर
इसमे विटामिन ए भारी मात्रा में मौजूद होता है। तो अगर स्किन बिल्कुल सूख जाए तो आपको अपने आहार में गाजर का प्रयोग शुरु कर देना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
