Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
किचन में रखें ऐसी सामग्रियां जो वजन घटाएं
हो सकता है कि आपका शेड्यूल इतना बिजी होता है कि आपके पास जिम जाने का समय ही ना हो। पर चिंता ना करें अगर आपको अपना वजन कम करना है तो आप उसके लिये कुछ नियमों का पालन कर सकती हैं। वजन कम करने के लिये जिम में जा कर पसीना बहाने से अच्छा है कि आप अपनी किचन की सामग्रियों में कुछ चीजों को हटा दें और या फिर बढा दें। कुछ ऐसी चीजों को हटाइये जो आपको वजन बढाती हों और उन कुछ चीजों को किचन में ला कर रखिये जिनसे वजन को नियंत्रित करने में सहायता मिले।
महिलाओ के शरीर में कुछ ऐसी जगहें होती हैं जहां पर फैटी टिशू जम जाता है और उस जगह का फैट हटाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे आप हमारे बताए गए इन उपायों पर विचार करें और फरक आपको खुद ही दिखाई देगा। आइये जानते हैं कौन से हैं वे टिप्स-

चिप्स को फल में बदलें
जब भी आपको भूख लगे तो चिप्स खाने के बजाए अंगूर और तरबूज जैसे फलों का सेवन करें। इससे आपका पेट आराम से भरेगा और पेट भी नहीं निकलेगा।

सलाद कंटेनर
जब भी आपको भूख लगे तब एयरटाइट कंटेनर में स्टोर किया हुआ सलाद खाएं। इससे आपभी भूख मिटेगी और मोटापा भी कंट्रोल रहेगा।

नापने वाला चम्मच
अगर आपको अपना वजन कम करना हो तो आपको मात्रा नापने वाला चम्मच खरीदना चाहिये। इससे आपको कम खाने में सहायता मिलेगी।

स्नैक्स पैक
ऐसे कई हेल्दी कार्ब होते हैं जो कि आपको अपनी डाइट में शामिल करना चाहिये। इस समय आपको स्नैक्स के पैक खरीदने चाहिये जैसे, नट्स के पैक्स, डार्क चॉक्लेट या स्नीकर्स के पैक आपकी भूख भी मिटा सकते हैं और आपका वजन भी नहीं बढने देगें।

छोटी प्लेट्स
अगर आप छोटी प्लेट में खाना खाएंगे तो आप कम खाएंगे। यह एक ऐसी किचन सामग्री है जो हर किसी के किचन में होना चाहिये।

जंक का सफाया करें
अगर आपको वजन कम करना है तो जंक खाना बंद कर दें। इसके बजाए आप फल, फ्रूट और सब्जियां खाएं जिससे आपका वजन कम हो जाए।

फ्रीजर का इस्तमाल
हेल्दी फूड को स्टोर करने के लिये आपको फ्रीजर का प्रयोग करना चाहिये। हेल्दी फूड खाने से आपका लाइफस्टाइल भी हेल्दीरहेगा।

हेल्दी फूड को तीनगुना बढाएं
अगर आप हेल्दी रहना चाहते हैं तो आपको अपने हेल्दी फूड की मात्रा को तीनगुना बढा देना चाहिये।

कैलोरी वाली चीजे हटाएं
अगर आप अपनी फेमिली के साथ नहीं रहते हैं तो आप उन चीजों को अपने किचन से हटा कर फेंक दें जिनमें बहुत सारी कैलोरीज होती हैं।

मापने की मशीन
आप जितना खाते हैं उसे पहले नाप लें तभी आप जान पाएंगे कि आप वजन कम कर सकते हैं या नहीं।



Click it and Unblock the Notifications
