Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
इम्युनिटी बढ़ाने के लिये सर्दियों में खाएं ये सब्जियां
बदलते मौसम में सेहत की देखभाल सबसे ज्यादा जरूरी हो जाती है, क्योंकि मौसम के साथ हमारे शरीर में भी कई बदलाव होते हैं। लंबे दिन छोटे होने लगते हैं, छोटी-छोटी रातें लंबी हो जाती हैं। इन सब चीजों का असर हमारे शरीर और प्रतिरक्षा प्रणाली पर भी होता है। सर्दियों के मौसम में वैसे तो कई सारे फल और हरी सब्ज़ियाँ आने लग जाती हैं, जो ना केवल हमारे शरीर को ताकत देती हैं बल्कि हमारे पाचन तंत्र को भी मजबूत रखती हैं।
CLICK: फ्री में खरीदें P&G हेल्थ प्रोडक्ट, जल्दी करें!
प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए फल और सब्ज़ियों से भी ज्यादा जरुरी है पानी जो अक्सर लोग सर्दियों के मौसम में पीना कम कर देते हैं। पानी हमारे शरीर की नमी को बनाये रखता है।
जिससे सर्दियों में हमारी त्वचा रूखी नहीं होती है, और सर्दियों में आने वाली हरी सब्ज़ियाँ हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बना कर, सर्दियों में होने वाली बिमारियों से बचाती हैं। तो आईये जाने कुछ ऐसी ही सब्ज़ियों के बारे में। MORE: ठंड में सर्दी-जुखाम से बचाएंगे ये आहार

ब्रोकली
ब्रोकली में मैग्नीशियम और विटामिन बी 12, बी -6 और विटामिन सी पाया जाता है जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसे लिए इसे दुनिया का सबसे स्वास्थवर्धक खाद्य पदार्थ मन जाता है।

पालक
पालक पाचन तंत्र को ठीक कर के भूख बढ़ाने में सहायक होता है। पालक में विटामिन ए,बी,सी, लोहा, कैल्सियम, अमीनो अम्ल तथा फोलिक अम्ल प्रचुर मात्रा में पाया जाता है | कच्चा पालक खाने में कडवा और खारा लगता है, परन्तु बहुत ही गुणकारी होता है। कच्चे पालक के रस में प्रकृति ने हर प्रकार के शुद्धिकारक तत्व रखे है | पालक संक्रामक रोग तथा विषाक्त कीटाणुओं से उत्पन्न रोगों से रक्षा करता है।

चुकंदर
चुकंदर का जूस काफी सेहतमंद होता है। इसमें मौजूद सोडियम, पोटैशियम, फास्फोरस, कैल्शियम, सल्फर, क्लोरीन, आयोडीन, आयरन, विटामिन बी1, बी2, और विटामिन सी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। यह शरीर में खून की कमी नहीं होने है साथ ही पाचन तंत्र को भी मजबूत रखता है।

दाल
दाल में कॉपर, लोहा और फॉस्फोरस अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो कैंसर से लड़ने में मदद करता है। दाल में कोलेस्ट्रॉल और सैचुरेटेड फैट नहीं होता है।

प्याज
प्याज गर्मियों में लू बचाता है साथी सर्दियों में ज्यादा ठंड से भी बचाता है। इसमें पाये जाने वाले फाइटोकेमिकल्स कैंसर से लड़ने में मदद करता है।

गाजर
गाजर में विटामिन और मिनरल्स बहुत मात्रा में मिलते हैं। रोजाना गाजर का जूस लेने से आपको सर्दियों में जुकाम नहीं होगा। गाजर का जूस बॉडी की इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करता है और इससे आप जर्म्स व इंफेक्शन वगैरह होने से बचे रहते हैं।

मूली
मूली हमारे दाँतों और हड्डियों को मजबूत करती है। थकान मिटाने और अच्छी नींद लाने में मूली का विशेष योदान होता है। यदि पेट में की़डें हो गये हों, तो उनको निकालने में भी कच्ची मूली लाभदायक होती है।

बंधा
अपच या कब्ज की परेशानी में पत्तागोभी एक बेजोड़ इलाज की तरह काम करता है। इसमें विटामिन सी और विटामिन बी की मात्रा भी होती है। पत्तागोभी में कैल्सियम, फास्फोरस, आयरन, कैरोटीन, थायमिन, राइबोफ्लेविन, नियासिन तथा विटामिन सी भी प्रचुर मात्रा में होता है।

मटर
ये स्त्रियों में माहवारी की रुकावट दूर करता है। मटर खाने से रक्त और माँस बढ़कर शरीर स्वस्थ होता है। हरी मटर में विटामिन के भरपूर मात्रा में होता है जिससे हड्डियां मजबूत होती है। हरी मटर के एंटी - ऑक्सीडेंट शरीर को चुस्त - दुरूस्त रखने में सहायक होते है। इसके अलावा, हरी मटर में फ्लैवानॉड्स, फाइटोन्यूटिंस, कैरोटिन आदि होते है जो हमें हमेशा जवान और शक्ति से भरपूर बनाएं रखता है।

मीठे आलू
आलू में विटामिन बहुत होता है। आलू में कैल्शियम, लोहा, विटामिन-बी तथा फास्फोरस बहुतायत में होता है। आलू खाते रहने से रक्त वाहिनियां बड़ी आयु तक लचकदार बनी रहती हैं तथा कठोर नहीं होने पाती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
