Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
अगर आप हैं बहुत व्यस्त तो ऐसे करें नाश्ता
उत्तर भारत में आलू पराठा और दक्षिण भारत में डोसा, इडली, सांभर व चटनी परंपरागत भारतीय नाश्ता है। पर अगर आप नाश्ता नहीं करते हैं, या फिर जल्दबाजी में आधा अधूरा नाश्ता करते हैं, तो आप सुबह में जरूरी पोषण नहीं ले रहे हैं। अगर आप अपने वजन को नियंत्रण में रखना चाहते है या फिर एक स्वस्थ जिंदगी जीना चाहते तो आपको नाश्ता अच्छे से करना चाहिए। आइए हम आपको बताते हैं कि आप व्यस्त रहते हुए भी कैसे अच्छा नाश्ता ले सकते हैं। हाऊस वाइफ के लिए फिटनेस टिप्स
अगर आपके पास इतना समय नहीं है कि आप आराम से नाश्ता कर सकें तो नीचे बताई गई चीजें आपके लिए कारगर साबित होंगी। इससे आप दिनभर के काम के लिए बेहतर तरह से तैयार हो सकेंगे और इससे आपको काफी फायदा भी होगा।

उबले हुए अंडे :
रात को ही आप अंडे को उबालकर फ्रिज में रख दें। सुबह घर से निकलने से पहले अंडे को छील कर नमक मिर्च के साथ खाएं। आप चाहें तो कुछ अंडे बॉक्स में रख लें और रास्ते में खाएं। ऐसे नाश्ते से भी आपको पर्याप्त पोषण मिलेगा।

सलाद :
आप नाश्ते में प्रमुख प्रोटीन के साथ वेजटेबल ले सकते हैं। पालक की पत्ती के साथ अंडा और बेकन को मिला लें। इच्छा अनुसार इसमें सेब के कुछ टुकड़े और नट्स भी मिला लें। अब इसे रात में बंद कटोरे में रख दें। सुबह इसपर जैतून का तेल और सिरका छिड़क लें। अगर आप शाकाहारी हैं तो मीट के बदले ज्यादा से ज्यादा नट्स को शामिल करें। ज्यादा से ज्यादा फल, नट्स, प्रोटीन और हरी सब्जियों को शामिल करें। इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता कि यह व्यस्त लोगों को सबसे अच्छा नाशता है।

स्मूदी :
मिक्सर में एक कप दही, मुठ्ठी भर बेरी, आधा केला, एक चौथाई कप दूध और कुछ बर्फ को डालकर मिला लें। ओमेगा-3 के लिए आप इसमें अलसी का बीच भी मिला लें। आपका स्वादिष्ट नाश्ता तैयार हो जाएगा।

फल और मेवा :
इसे भी आप रात में ही तैयार कर सकते हैं। अपने कुछ पसंदीदा फल जैसे अंजीर, चेरी, बेरी, मौसमी आदि को ले लें। अब फैट और प्रोटीन के लिए इसमें कुछ अखरोट, बादाम और एवाकाडो के टुकड़े मिला लें। सुबह आप इसे नाश्ते के रूप में ले सकते हैं।

बचा हुआ खाना :
बिल्कुल, रात का बचा हुआ खाना सुबह आपका नाश्ता हो सकता है। करी से चिकन निकाल कर उसे सैंडविच के साथ खाएं। साथ ही आप सैंडविच में पिछली रात के सलाद को भी शामिल कर सकते हैं। रात को कुछ अतिरिक्त चपाती बना लें और सुबह रात की सब्जी के साथ इसे खाएं। बेशक यह एक हेल्थी ब्रेकफास्ट है।



Click it and Unblock the Notifications
