Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
फैट लॉस के लिये अपनाएं हाई प्रोटीन मील प्लान
लोग वजन कम करने के लिये ना जाने क्या-क्या नहीं करते मगर फिर भी उनका वजन जैसे का तैसे ही रहता है। आज हम आपको एक ऐसा हाई प्रोटीन मील प्लान बताएंगे जिसमें दाल, दही, बादाम, पालक, दूध, बींस और स्प्राउट आदि शामिल होंगे। वजन घटाने के लिये ऐसा डाइट प्लान बनाना चाहिये जिससे वजन तो कम हो ही साथ में इंसान उसे रोज-रोज खा कर भी बोर ना हो। अगर हमारा बताया गया डाइट प्लान अपनाएंगे तो आपको रिजल्ट जल्द हांसिल होगा।
इतनी कोशिश के बाद भी क्यूं नहीं हो पा रहा है वजन कम
इस प्लान की सबसे अच्छी बात यह है कि यह काफी लचीला है। आप इसे मिक्स और मैच कर के बना सकते हैं। आप चाहें तो कैलोरी को बढ़ा तथा घटा भी सकते हैं। हर हर रोज जो खाना खाते हैं, वह प्लान के अनुरूप नहीं ढला होता है। इसलिये हमें जरुरी विटामिन और न्यूट्रियन्ट्स जैसे, B12, D3, कैल्शियम, ओमेगा-3 और जिंक नहीं मिल पाते। लेकिन इस हेल्दी मील को खाने पर आपको जरुरी न्यूट्रियंट्स प्राप्त होगें। आइये जानते हैं वजन कम करने के लिये हाई प्रोटीन वेज मील प्लान क्या है।

सोमवार
ब्रेकफास्ट: 1 गिलास वे प्रोटीन शेक और 1 कटोरा ओट्स
स्नैक: मुठ्ठीभर अखरोठ और बादाम
लंच: 1 कप सब्जी, 2 रोटी, 1 कटोरा दाल और चावल
स्नैक: 1 कटोरा उबले स्प्राउट
डिनर: 1 कटोरा ब्राउन राइस

मंगलवार
नाश्ता: 1 गिलास वे प्रोटीन शेक के साथ 1 कप वीट फ्लेक्स
स्नैक: 1 कटोरा पका हुआ हरा मूंग
लंच: 2 लो फैट पनीर पराठा और दही
स्नैक: 1 कटोरा दही के साथ मिक्स फ्रूट
डिनर: 1 गेहूं के ब्रेड का चीज सैंडविच और पालक सूप

बुद्धवार
नाश्ता: 1 गिलास वे प्रोटीन शेक के साथ वीट सीरियल
स्नैक: मुठ्ठीभर अखरोठ और बादाम
लंच: 1 कप सब्जी, 2 रोटी, 1 कटोरा दाल और चावल
स्नैक: 1 कटोरा राजमा से बना सलाद
डिनर: 1 डोसा, सांभर और चटनी के साथ

गुरुवार
नाश्ता: 1 गिलास वे प्रोटीन शेक के साथ 1 कप कार्न फ्लेक्स
स्नैक: 1 कटोरा पका हरा मूंग
लंच: दाल बाटी और वेजिटेबल करी
स्नैक: 1 कटोरा दही के साथ मिक्स कटे फल
डिनर: 1 कटोरा दाल खिचड़ी और पालक सूप

शुक्रवार
नाश्ता: 1 गिलास वे प्रोटीन शेक के साथ 1 कप मूसली
स्नैक: मुठ्ठीभर अखरोठ और बादाम
लंच: 1 कप वेज सब्जी, 2 रोटी, 1 कटोरा दाल और चावल
स्नैक: 1 कटोरा उबले स्प्राउट्स
डिनर: 1 कटोरा ब्राउन राइस और दाल

शनिवार
नाश्ता: 1 गिलास वे प्रोटीन शेक और 1 कटोरा ओट्स
स्नैक: 1 कटोरा पका हरा मूंग
लंच: 2 लो फैट पनीर पराठे के साथ दही
स्नैक: 25 बादाम
डिनर: 1 कटोरा दाल खिचड़ी और पालक सूप

रविवार
नाश्ता: 1 गिलास वे प्रोटीन शेक के साथ 1 कप वीट फ्लेक्स
स्नैक: मुठ्ठीभर अखरोठ और बादाम
लंच: 1 कप सब्जी, 2 रोटी, 1 कटोरा दाल और चावल
स्नैक: 1 कटोरा राजमा सलाद
डिनर: 1 डोसा, सांभर और चटनी के साथ



Click it and Unblock the Notifications
