Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बैक्टीरिया का सेवन कर के बन जाइये स्लिम-ट्रिम
(आईएएनएस)| बैक्टीरिया (जीवाणु) और यीस्ट (खमीर) जैसे जीवित सूक्ष्मजीवों या प्रोबायोटिक्स को आहार के रूप में लेना अभी तक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माना जाता रहा है, लेकिन नई खोज बताती है कि बैक्टीरिया और यीस्ट का सेवन महिलाओं में वजन घटाने की दृष्टि से भी लाभप्रद है। कनाडा के क्यूबेक में यूनिवर्सिटी लेवेल की शोधकर्ता का कहना है कि कुछ निश्चित प्रोबायोटिक्स महिलाओं में वजन घटाने में सहायक हैं।
शोधकर्ताओं ने अपनी परिकल्पना के परीक्षण के लिए 125 पुरुषों और महिलाओं को शोध में शामिल किया। प्रतिभागियों को 12 सप्ताह तक वजन घटाने वाले विशेष आहार पर रखा गया।

शोध के दौरान आधे प्रतिभागियों को प्रतिदिन लैक्टोबैसिलस हामनोसस प्रजाति के प्रोबायोटिक्स की दो गोलियां दी गईं, जबकि बाकी को औषधीय दवाएं दी गईं।
शोधकर्ताओं ने 12 सप्ताह के बाद प्रतिभागियों के स्वास्थ्य और वजन का अध्ययन किया और पाया कि जिन महिलाओं को प्रोबायोटिक्स दिए गए थे उनका वजन 4.4 किलोग्राम तक कम हुआ है, जबकि बाकी प्रतिभागियों का वजन 2.6 किलोग्राम तक कम पाया गया।
TIPS: पेट के फैट को कम करने के 10 तरीके
हालांकि पुरुषों के दोनों वर्गो में 12 सप्ताह के विशेष आहार अवधि के बाद भी वजन में खास अंतर नहीं पाया गया। शोध से जुड़े एक एक प्रोफेसर एंजेलो ट्रेम्बले ने कहा, "हमें नहीं मालूम कि प्रोबायोटिक्स का पुरुषों के वजन पर प्रभाव क्यों नहीं हुआ। यह सेवन की मात्रा के कारण हो सकता है या शोध की अवधि कम होना हो सकता है।"
अध्ययन में यह भी पता चला कि मोटे और पतले लोगों की आंत्र संरचना भी भिन्न होती है। यह शोध काफी मनोरंजक थी तो इस बार अगर आपको अपना वजन कम करना हो तो, किसी बाजारू दवाई का सेवन ना कर के प्रोबायोटिक्स का इस्तमाल करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
