Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
अपनी जाघों को कैसे बनाएं सुडौल और आकर्षक
सुडौल जाघें भला किसे नहीं चाहिये, खासतौर पर लड़कियां तो सुडौल जांघे पाने के लिये बेकरार रहती हैं, जिससे वो शार्ट ड्रेस में अपने पैरों को दिखा सकें। क्या आप जानती हैं कि जाघों से चर्बी घटाना सबसे मुश्किल काम है। पेट की चर्बी घटाने के बाद दूसरे नंबर पर जांघों की चर्बी आती है, जिसे कम करना मुश्किल होता है। पैरों और जांघ को सुडौल बनाने के लिये व्यायाम के साथ-साथ हमें अपने खान-पान पर भी ध्यान देना होगा।
अगर आप सुबह व्यायाम करने में आलस महसूस करती हैं तो, ऑफिस जाते वक्त टैक्सी का सहारा ना ले कर पैदल ही जाएं। साथ ही आप ऑफिस या घर पर जाने के लिये लिफ्ट की जगह पर सीढियों का इस्तमाल करें।
इसके आलावा आप हमारे बताए गए कुछ नियमों का पालन करें और अपनी थाई यानी जाघों से चर्बी इस प्रकार से घटाएं।

खूब पैदल चलिये
जांघो से चर्बी कम करनी है तो कैब लेने की बजाए ऑफिस से घर पैदल ही आइये।

लिफ्ट की जगह सीढियों का प्रयोग
सीढियों से चढ कर ऊपर तक जाने से जाघों की एक्सरसाइज होती है।

साइकल चलाइये
साइकल चलाने वालो के पैर बिल्कुल टोन रहते हैं, इसलिये दिन में एक बार साइकिल जरुर चलाएं।

मांस ना खाएं
अगर आपको वजन कम करना है तो मीट खाना बिल्कुल बंद कर दें।

दौड़िये
दौड़ने से बड़ी जल्दी वजन कम होता है। अगर आपको ट्रेड मिल में दौड़ने से परहेज है तो बाहर पार्क में दौडिये।

योगा आसन
कुछ प्रकार के योग आसन जैसे, सूर्यनमस्कार आदि जांघो से वजन कम करने में मदद करते हैं।

जंक फूड का सेवन बंद करें
जांघो पर जमने वाला फैट सेल्युलाईट होता है जो कि ट्रांस फैट से आता है। इसलिये आपको बिना ट्रांस फैट वाली डाइट खानी चाहिये।

रस्सी कूदें
पैरों को सुडौल बनाने के लिये रस्सी कूदना आवश्यक है।

खूब सारा पानी पियें
पानी पीने से पेट भर जाता है। इससे आप कम खाने का सेवन करते हैं और यह शरीर से विषैले तत्वों को बाहर भी निकालता है।

कार्बोहाइड्रेट की मात्रा सीमित रखें
जब आप वजन कम करने की सोंचे तो कार्बोहाइड्रेट का भी सेवन कम कर दें। फाइबर से भरे कार्ब खाइये जैसे सीरियल और ब्राउन राइस।

सालसा सीखिये
सालसा डांस करने से पैरों और जाघों पर ज्यादा जोर पड़ता है। इस डांस को कर के आप अपने पैरों को सुडौल बना सकते हैं।

टाइट थाई स्लैक्स पहने
जब आप वजन कम कर रही हों, तो उस दौरान बिल्कुल टाइट थाई स्लैक्स पहने , जिससे वजन कम करते वक्त स्ट्रेच मार्क ना आएं।



Click it and Unblock the Notifications
