Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
डिप्रेशन से बचना हो तो खाएं ये 11 आहार
तनाव, दुरुपयोग, चिंता, व्यक्तिगत और वित्तीय समस्याओं की वजह से अवसाद हो जाता है। इस बीमारी के कुछ लक्षण भी होते हैं जैसे अचानक वजन बढ़ना या वजन घटना, अनिद्रा या ज्यादा नींद आना, यौन इच्छा में कमी, मन में बार-बार आत्महत्या का विचार आना और रोजाना के काम ना कर पाना आदि।
Paytm Diwali Sale 2015: Get Up to 100% Cashback Sitewide (3rd-5th November) Only
यह सारे लक्षण जिनके अंदर हैं वे काफी दर्दनाक और बुरे वक़्त से गुज़र रहे होते हैं। लेकिन अब घबराने की जरुरत नहीं है अगर आपके अंदर सब्र है तो आप हर मुश्किल वक़्त को आसानी से गुज़ार सकते हैं। इसी तरह आज हम आपको कुछ ऐसे ही खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहें हैं जो आपको अवसाद से लड़ने में मदद करेंगे।
READ: डिप्रेशन से बचने के 20 उपाय

1. ओमेगा -3 फैटी एसिड
जब भी आपको अवसाद हो तो तुरंत ओमेगा -3 फैटी एसिड की मात्रा अपने खाने में बढ़ा दीजिये, जैसे मछली, और वॉलनट्स। मछली में आप सलमन, हेरिंग, लेक ट्राउट, सार्डिन, मैकेरल या टूना खा सकते हैं।

2. पालक
पालक भी अवसाद में काफी फायदेमंद होती है, क्योंकि इसमें आयरन और मैग्नीशियम होता है जो दिमाग को शांत और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।

3. बादाम
मैग्नीशियम का सबसे अच्छा स्रोत जो अवसाद से लड़ने में मदद करता है और यह बादाम में काफी मात्रा में पाया जाता है। सिर्फ 100 ग्राम बादाम के पैक में 238 ग्राम मैग्नीशियम होता है, जो हमारी रोज़ की 67% मैग्नीशियम की जरुरत को पूरा करता है।

4. टमाटर
टमाटर खाने में आपका मूड बहुत अच्छा रहता है क्योंकि इसमें लइकोपीन नाम का एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है जो अवसाद से लड़ने में काफी मददगार साबित होता है। एक स्टडी में यह पाया गया है कि जो लोग सप्ताह में दो से छे बार टमाटर खाते हैं वे 46% तक कम अवसादग्रस्त होते हैं।

5. एवोकाडो
एवोकाडो में ओमेगा -3 और फोलेट पाया जाता है जो अवसाद से लड़ने में मदद करता है। यही नहीं इसमें पोटेशियम और मोनोअनसैचुरेटेड फैट भी पाया जाता है। जो भावनाओं को काबू करने में मदद करते हैं।

6. ग्रीन टी
ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट और एमिनो एसिड पाया जाता है जो अवसाद से बचाती, इलाज करती और उसे बहार आने में भी मदद करती है। इसलिए ग्रीन टी उन लोगों को जरूर पीनी चाहिए जो जल्दी मुसीबतों से घबराने लगते हैं।

7. ब्लूबेरी
ब्लूबेरी में विटामिन सी पाया जाता है। 100 ग्राम ब्लूबेरी में 9.7 मिलीग्राम विटामिन सी होता है जो रोज़ का 15% के बराबर है। साथ ही इसमें अधिक मात्रा में पाये जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट आपके शरीर को अवसाद से दूर रखते हैं।

8. साबुत अनाज
यह तो हम सभी जानते हैं कि साबुत अनाज हम सबके लिए कितने फायदेमंद होते हैं। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि यह अवसाद में बहुत लाभदायक सिद्ध होते है। इनमें कार्बोहाइड्रेट होता है जो मूड स्विंग्स की परेशानी को रोकता है।

9. नारियल
नारियल में फाइबर 36%, आयरन (13% डीवी),पोटेशियम (10%), प्रोटीन (6% डीवी), विटामिन सी (5%), विटामिन बी -6 (5%) और 30 ग्राम सैचुरेटेड फैट 100 ग्राम के नारियल में होता है। और इसमें शक्तिशाली इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो अवसाद से लड़ने में मदद करते हैं। रोज़ एक गिलास ताज़ा नारियल का रस पीयें या इसके तेल में बना हुआ भोजन खाएं।

10 अंडे
पोषक तत्वों की कमी से आपको थकन और काम करने की शक्ति कम होजाती है। अंडे में प्रोटीन, विटामिन डी, विटामिन बी 12, विटामिन ए, कैल्शियम, विटामिन बी -6, पोटेशियम और मैग्नीशियम होता है जो आपके एनर्जी के लेवल को बनाये रखता है।

11. स्किम मिल्क
यह असनी से हर घर में मिल जाता है, इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन डी की सही मात्रा होती है जो अवसाद को दूर रखता है। और अगर आप दूध नहीं पीते हैं तो उसकी जगह आप दूध से बना दही या पनीर भी खा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
