Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
एक्सपर्ट के हिसाब से अगर खाएंगे ये आहार तो नहीं होंगे मुंहासे
क्या आपके चेहरे पर हर दूसरे दिन मुंहासों का आक्रमण हो जाता है? क्या आप उससे पीछा छुड़ाते-छुड़ाते थक चुकी हैं और अब आपको एक स्थायी समाधान चाहिये। तो निराश ना हों क्योंकि एक्सपर्ट के दृारा पता चला है कि आप अपनी स्किन की समस्या से कई तरीको से निजात पा सकती हैं।
READ: मुंहासे कंट्रोल करने का आयुर्वेदिक आहार
अगर चेहरे पर बार बार मुंहासे निकलते हैं तो अपनी डाइट को पूरी तरह से बदल दें और उसमें एक्सपर्ट दृारा बताई हुई चीज़ें शामिल करें। चेहरे पर एक्ने की समस्या ना हो इसके लिये अपनी नींद भी पूरी करना जरुरी है। अच्छा आहार और अच्छी लाइफस्टाइल अपना कर आप मुंहासों के छक्के उड़ा सकती हैं।
आइये जानते हैं मुंहासों की रोकधाम के लिये अपनी डाइट में क्या क्या खाने की चीज़ें शामिल करनी चाहिये।

ढेर सारा पानी पियें
अपनी स्किन को ठीक रखना है तो ढेर सारा पानी पियें। इससे त्वचा हमेशा हाइड्रेट रहेगी और शरीर में ब्लड फ्लो भी होगा। पानी के अलावा आप ऐसे फल और सब्जियों का सेवन कर सकती हैं जिसमें ढेर सारा पानी हो। आपको दिन में लगभग 8 गिलास पानी पीना चाहिये।

ओमेगा 3 फैटी एसिड
अपने आहार में मछली, अखरोट, अलसी के बीज आदि को रोजाना शामिल करें। इससे सीबम और एक्ने का प्रोडक्शन कम हो जाता है।

मेवे खाएं
अपने शाम के स्नैक में आप ढेर सारे मेवे शामिल कर सकती हैं। बादाम, अखरोठ और ब्राजील नट्स में सीलियम होता है जो कि त्वचा की कोशिकाओं को सूजने से बचाता है और त्वचा में लचीलापन भी पैदा करता है।

विटामिन ई
एक्ने से होने वाले दाग धब्बे विटामिन ई युक्त खाद्य पदार्थों को खाने से खतम हो जाते हैं। इसलिये आपको अंडे, अनाज, मेवे, अनरिफाइंड तेल आदि का प्रयोग करना चाहिये।

टमाटर से प्राप्त करें एंटीऑक्सीडेंट
ढेर सारे टमाटर खाइये और वो भी पकाए हुए। टमाटर से त्वचा पर ग्लो आएगा क्योंकि इसमें ढेर सारा एंटीऑक्सीडेंट होता है।

ग्रीन टी लेना ना भूलें
आपको दिन में लगभग 2 कप ग्रीन टी लेना होगा जिससे त्वचा स्वस्थ रहे। ग्रीन टी से त्वचा में ब्लड फ्लो होता है और त्वचा को ऑक्सीजन मिलता है।

राजमा
राजमा आपके मुंहासों पर लगाम लगा सकता है क्योंकि इसमें जिंक होता है जो कि एक्ने से पैदा होने वाला दर्द और दाग दोनों ही मिट सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
