Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
ऐसे आहार जो शरीर से निकाले अत्यधिक नमक
नमक एक ऐसी बेसिक चीज़ है जिसे हम हर दिन खाने में स्वाद बढ़ाने के लिये डालते हैं। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि खाने में अत्यधिक नमक का प्रयोग करने से बचना चाहिये क्योंकि इससे कई स्वास्थ समस्याएं हो जाती हैं।
हम सभी को पता होना चाहिये कि हमारे शरीर को हर दिन थोडे़ से नमक की आवश्यकता पड़ती है, जिससे शरीर के भीतर का तरल पदार्थ नियंत्रित हो सके।
READ: नमक न खाने से होने वाले 12 स्वास्थ्य लाभ
पर यदि आप खाने में ढेर सारे नमक का सेवन करेंगे तो आप को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है, जिससे दिल की बीमारी, मोटापा और स्ट्रोक जैसी जानलेवा बीमारियां हो सकती हैं।
READ: गुणों का भंडार सेंधा नमक
इसलिये अच्छा होगा कि आप अपनी जुबान पर थोड़ा सा लगाम लगाएं और खाने में हलका सा नमक लें। आइये जानते हैं ऐसे आहार जो आपके शरीर से अत्यधिक नमक को बाहर फेकने में मदद करेगा। आपको ऐसे आहार अपने भोजन में शामिल करना आज से ही शुरु कर देना चाहिये...

बींस
अगर शरीर में ज्यादा नमक है तो उसे प्रोटीन से कम किया जा सकता है। आपको अपने आहार में बींस आदि खाने चाहिये, जो कि शरीर में 10 प्रतिशत तक नमक कम कर सकता है।

दही
दही में भी काफी प्रोटीन होता है जो कि नमक की मात्रा को कम करने में काम आता है।

मछली
मछली में कुछ मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है, जो कि शरीर में नमक की मात्रा को कम करने में मदद करता है। आपको साल्मन या ट्यूना मछली खानी चाहिये।

भुना आलू
भुने आलू को अगर उसके छिलके के साथ खाएं तो उसमें मौजूद पोटैशियम नमक को कम कर सकता है।

किशमिश
सूखे मेवों में पोटैशियम होता है जिसे डेली डाइट में शामिल करना चाहिये।

खुबानी
सूखी खुबानी में काफी ज्यादा पोटैशियम होता है, जिससे नमक की मात्रा को कम करने में मदद मिल सकती है। आपको दिन में दो खुबानी जरुर खानी चाहिये।

केला
केला, अवाकाडो और संतरे के रस में पोटैशियम होता है, इसलिये इन्हें तब भी खा सकते हैं जब आपका ब्लड प्रेशर हाई हो।

हाई फाइबर फूड
ओट्स, सब्जियां और वाइट ब्रेड ऐसे हाई फाइबर वाले आहार हैं, जिन्हें खाने से शरीर में नमक की मात्रा कट हो जाती है।

मसाले
अपने खाने में मसालों का जरुर प्रयोग करें। इससे ना केवल नमक की मात्रा घटती है बल्कि अन्य बीमारियां भी दूर होती हैं।

नमक का कम प्रयोग
अपने खाने में जरा सा या फिर बिल्कुल भी नमक का प्रयोग ना करें।



Click it and Unblock the Notifications
