Latest Updates
-
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट -
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स
गर्मियों में कैसे रखें अपने पेट को स्वस्थ्य
कई लोग गर्मियों में ख़राब पाचन तंत्र से परेशान रहते हैं। अगर हम ध्यान दें तो गर्मियों में हमे ज्यादा पानी पीना चाहिए और कम खाना खाना चाहिए।
READ: गर्मियों में क्यूं जरुरी है धूप का चश्मा लगाना
ज्यादा मसालेदार खाने से हमे अपच की समस्या होती है। गर्मियों में हमे ध्यान रखना चाहिए कि गर्म मौसम में प्यास ज्यादा लगती है, इस लिए जितना हो सके पानी ज्यादा पीयें और खाने में सालद और रसीले फल लें।
READ: कच्चे और हरे आम के बेहतरीन स्वास्थ्य लाभ
इससे आपका पाचन तंत्र भी ठीक रहेगा, और डीहाइड्रेशन और लू लगने से भी बचे रहेंगे। आइये जाने ऐसे ही कुछ और नुस्खे जिन्हें करने से आप अपच से बचे रहेंगे।

खूब तरल पदार्थ लें
गर्मियों में यह बहुत जरूरी है कि आप हाइड्रेटेड रहें। डीहाइड्रैशन या पानी की कमी से आपका पाचन तंत्र ख़राब हो सकता है। इसलिए खूब पानी पिए और हो सके तो रसीले फलों का सेवन करें।

दिन में कई बार खाना खाएं
सबसे पहले अपने खाना खाने के समय में अंतराल रखें, और कम खाएं। और खाने में रसीलें फल जरूर लें।

दही
इससे पेट में होने वाली बीमारियां अपने आप खत्म हो जाती हैं। दही खाने से पाचनक्रिया सही रहती है, जिससे खुलकर भूख लगती है और खाना सही तरह से पच भी जाता है। दही खाने से शरीर को अच्छी डाइट मिलती है, जिस से स्किन पर अच्छा ग्लो रहता है।

हर्ब
अपने आहार के लिए साबहुत धनिया, सौंफ, हरी धनिया और अदरक जरूर लें। इससे पाचन तंत्र ठीक रहता है।

तरबूज़
तरबूज का सेवन गर्मी के दिनों में नियमित रूप से करना चाहिए। इसको खाने से भोजन जल्दी पचता है, नींद आने में आसानी होती है, लू लगने का डर नहीं रहता और तरबूज मोटापे को भी कम करता है।

तला भुना कम खाएं
गर्मियों में ज्यादा तला भुना खाने से गैस और अपच की समस्या होने लगती है। अगर आपको अपना पाचन तंत्र रखना है तो जितना हो सके तला हुआ भोजन ना खाएं।

मसालेदार भोजन
गर्मियों में मसालेदार खाने से बचें।



Click it and Unblock the Notifications
